{"_id":"698899518ddafb16cb0a4d6d","slug":"keshav-won-in-weightlifting-and-rudrakshi-emerged-victorious-in-badminton-meerut-news-c-72-1-mct1009-148498-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भारत्तोलन में केशव, बैडमिंटन में रुद्राक्षी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भारत्तोलन में केशव, बैडमिंटन में रुद्राक्षी ने बाजी मारी
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान। 100 मीटर और 200 मीटर
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन भारोत्तोलन, कुश्ती, जूडो और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं हुईं। भारत्तोलन में केशव समेत 11 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में बाजी मारी। बैडमिंटन में कुमारी रुद्राक्षी को जूनियर वर्ग में पहला स्थान मिला। इसके अलावा कुश्ती और जूडो में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन शनिवार को चार खेलों का आयोजन चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में किया गया था। दूसरे दिन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का आयोजन किया गया। इसमें पहले भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें 67 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर में केशव पहले स्थान पर रहे। सब जूनियर में 73 किलोग्राम वर्ग में वंश कुमार ने पहला स्थान पाया। 81 किलोग्राम वर्ग में मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। 49 किलोग्राम भार वर्ग में अंश ने, 55 किलोग्राम में कुनाल ने, 61 किलोग्राम में मुनीर ने, 67 किलोग्राम में ईशांत ने, 45 किलोग्राम में महिला वर्ग में आयुषी ने, 49 किलोग्राम में वंदना और 59 किलोग्राम वर्ग में प्रीति ने पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रुद्राक्षी, सब जूनियर वर्ग में माहेबा मिर्जा, पुरुष वर्ग में जूनियर में अश्वनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में काजीपुर के सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर अश्वनी गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया।
कुश्ती और जूडो में भी दिखाई प्रतिभा
कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार वर्ग में सब जूनियर फ्री स्टाइल में अंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 48 किलोग्राम सब जूनियर में कार्तिक, 57 किलोग्राम जूनियर में सचिन, 61 किलोग्राम जूनियर में शादाबा ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 40 किलोग्राम सब जूनियर फ्री स्टाइल में किठौर की मानवी, 43 में भावना और 49 किलोग्राम भार वर्ग में साधना ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अवनी ने सब जूनियर में प्रथम, 45 किलोग्राम में आराध्या ने प्रथम, अनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर में सृष्टि ने पहला स्थान पाया। पुरुष वर्ग में 40 किलोग्राम वर्ग में सब जूनियर में दीशांत, 45 किलोग्राम में सादान, 50 किलोग्राम में वीर चौधरी, 55 किलोग्राम में शोभित, 60 किलोग्राम में नवाजिश ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में 60 किलोग्राम में आशीष ने पहला, 66 में आदित्य ने पहला और सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।