फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keshav Prasad Maurya visit muzaffarnaga saysYogi government is promoting Indian culture

योगी सरकार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी : केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 27 Oct 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya visit muzaffarnaga saysYogi government is promoting Indian culture
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसार के कण-कण में वैदिक संस्कृति का महत्व है। लिपिबद्ध होने के बाद वेदों पर भारत में नहीं, बल्कि पूरे विश्व में शोध का विषय बना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


शनिवार को चरथावल के भवानीपुरा स्थित तपोवन में आचार्य अभदेव वेद गुरुकुल आश्रम में चल रहे क्षेत्रिय वैदिक समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुरुकुल में अथर्ववेद पर विद्या अध्ययन उत्तर भारत के शुभ संकेत है। यहां विद्यार्थी वेदों पर आधारित शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने देश और विदेश में वैदिक संस्कृति को बढ़ाने में हिंदुओं को संगठित करने का काम किया था। वह भी उनकी अंतिम इच्छा घर-घर में पहुंचे वैदिक शिक्षा को पूरा करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


वेदों को पहले दूसरों से सुनना पड़ता था, लेकिन लिपिबद्ध होने के बाद आर्य विद्वानों ने विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मौजूदा दौर में हम जो भूल रहे हैं, उसे विश्व अपना रहा है। वहां वेदों पर गहराई के साथ शोध हो रहा है। वेदों का तिनका मात्र भी सृष्टि के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र और प्रदेश सरकार वैदिक संस्कृति और भारतीय संस्कृति पर आधारित पद्धति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पर दीर्घकालिक निर्भर नहीं रहा जा सकता, बल्कि समाज जिम्मेदारी समझते हुए भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर अमल कर रही है। सम्मेलन संयोजक आत्माराम, आचार्य संजीव, आचार्य जितेंद्र और प्रबंधक योगेश भारद्वाज ने उपमुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नरेंद्र आर्य और धर्मराज त्यागी ने आचार्य अभयदेव द्वारा लिखी पुस्तक वैदिक विनय भेंट की। पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, विधायक विजय कश्यप, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, विधान सभा क्षेत्र के आईटी संयोजक जितार्थ त्यागी, विजय शुक्ला, मनीष गर्ग, तरूण त्यागी, सचिन धीमान, रवीकांत, डॉ. विपिन त्यागी, धर्मराज मौजूद रहे। अध्यक्षता गुरुकुल अध्यक्ष देवपाल आर्य और संचालन हनुमत प्रसाद ने किया। 

चतुर्वेद पारायण और गोशाला का किया अवलोकन 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नजीबाबाद गुरुकुल कन्या आश्रम की बेटियां हेमलता, तनु, ज्योति, प्रेरणा, वैशाली, पल्लवी, जागृति और प्रीति और टटेसर दिल्ली से आए ब्रह्मचारियों द्वारा चतुर्वेद पारायण कार्यक्रम में चारों वेदियों पर वेदपाठ कार्यक्रम देखकर सराहना की। उन्होंने 1960 में बनी तपोवन की गोशाला में भ्रमण किया। इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री ने वेद प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। इस मौके पर योगेश आचार्य, अंकित आर्य, गुरुदयाल, आकाश आर्य, अमन आर्य, संजय रावत, तोषण आर्य, विवान आर्य, धनुष्मान आर्य मौजूद रहे।

डीएम और एसएसपी ने हैलीपेड पर किया अभिवादन
चरथावल-लड़वा रोड पर बने हैलीपेड पर डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। प्रदेश के राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी और एमएलए विजय कश्यप उनकी अगवानी की।
 
चरथावल से आश्रम तक सड़क बनाने का आदेश
उपमुख्यमंत्री और लोनिवि के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अफसरों को तपोवन आश्रम तक की कच्ची सड़क को तत्काल निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सरकार के प्रतिनिधि क्षेत्रीय सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष द्वारा निर्माण कार्यों की गई संस्तुति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। 

झलकियां

 -12.21 पर हैलीकाप्टर लैंड हुआ।
- उपमुख्यमंत्री वाहनों के काफिले के साथ 12.30 पर समारोह स्थल पर पहुंचे।
-उपमुख्यमंत्री ने 17 मिनट तक आश्रम में अवलोकन किया।
-12.47 पर मंच से उद्बोधन शुरू और 12.57 पर समाप्त।
-मंच पर उपमुख्यमंत्री ने विधायक को विजय की जगह विजेंद्र के नाम से पुकारा।
-मंच के समीप आर्य युवकों द्वारा बनाए गए सुरक्षा घेरे ने विधायक विजय कश्यप को भी मंच गैलरी में रोक दिया, जिस पर उनके साथ चल रहे उप मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा।
-सुरक्षा का हवाला देते हुए एसएसपी और पुलिस बल ने  मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा एवं कई स्थानीय कार्यकर्ताओं को मंच गैलरी में रोक दिया। वह नीचे खड़े होकर भड़ास निकालते रहे।
संबोधन के बाद मंडल अध्यक्ष बमुश्किल तक मंच तक पहुंचकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन करने पहुंचे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed