फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kesarganj Masjid case: FIR lodged against Rashid Akhlaq for taking out procession without permission

केसरगंज मस्जिद प्रकरण: राशिद अखलाक पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 11:10 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 03 Oct 2026 11:10 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को पूर्व बसपा प्रत्याशी राशिद अखलाक के द्वारा 40 लोगों के साथ बिना अनुमति जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन
Kesarganj Masjid case: FIR lodged against Rashid Akhlaq for taking out procession without permission
जुलूस निकालते हाजी राशिद अखलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साबुनगिरान गुदड़ी चौक निवासी राशिद अखलाक ने 29 सितंबर को केसरगंज मस्जिद प्रकरण को लेकर पिंकी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला था। आरोप है कि इस दौरान नारेबाजी और अभद्र टिप्पणियां की गईं। वीडियो के आधार पर दरोगा शुभम सेंगर की ओर से कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

जुलूस निकालने के लिए नहीं ली थी अनुमति
पुलिस के अनुसार जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और न ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई थी। जुलूस के कारण मार्ग बाधित हुआ और आवागमन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन भी किया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन सिरोही ने लगाया था आरोप
अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने केसरगंज मस्जिद प्रकरण में खुद के ऊपर हुए मुकदमे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मेरठ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे और राशिद अखलाक पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर कार्रवाई की मांग की थी। 

कोतवाली थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को पूर्व बसपा प्रत्याशी राशिद अखलाक के द्वारा 40 लोगों के साथ बिना अनुमति जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed