फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kejareevaal kee kisaan mahaapanchaayat ke lie abhee anumati nahin

केजरीवाल की किसान महापंचायत के लिए अभी अनुमति नहीं

Sun, 21 Feb 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
kejareevaal kee kisaan mahaapanchaayat ke lie abhee anumati nahin
केजरीवाल की किसान महापंचायत के लिए अभी अनुमति नहीं
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी ने 30 हजार लोगों के लिए किया था आवेदन
- अब तीन हजार लोगों के लिए दोबारा मांगी जाएगी अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आम आदमी पार्टी की 28 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए अभी पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। आप के पदाधिकारियों ने 30 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इसे कंकरखेड़ा पुलिस ने नामंजूर कर दिया है। पुलिस की ओर से कहा गया कि इतने लोगों के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती है। अब पार्टी के पदाधिकारी संख्या कम करके तीन हजार लोगों के लिए दोबारा अनुमति की मांग करेंगे। इसके लिए पदाधिकारी शनिवार को सीओ दौराला संजीव दीक्षित से भी मिले।
आप के जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि रोहटा रोड के पास संस्कृति रिजॉर्ट में 28 फरवरी को सुबह 11 बजे से महापंचायत होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। महापंचायत में करीब 30 हजार लोगों के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन संख्या अधिक होने के कारण अभी अनुमति नहीं मिली है। अब संख्या कम करके अनुमति मांगी जाएगी। पुलिस की ओर से कहा गया कि पांच हजार से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं दी जा सकती है। द्विवेदी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों से बर्बाद हो जाएंगे किसान : संजय सिंह
मेरठ/परतापुर। आप के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने शनिवार को गगोल गांव में किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसानों की जगह उद्यमियों को लाभ मिलेगा। सामान्य और मध्यम स्तर के किसानों के लिए तो ये कानून डेथ वारंट हैं। इनसे खेती और किसान दोनों ही खत्म हो जाएंगे। इसलिए कानूनों की वापसी ही समस्या का समाधान है। अन्य कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने किसान महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों को जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी नवाब सोनी, जिला अध्यक्ष ओपी संत, जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने रविंद्र गुर्जर सहित कई युवाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed