फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KCC and Cambridge teams won the matches

Meerut News: केसीसी और कैंब्रिज की टीम ने जीते मैच

Wed, 11 Feb 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
KCC and Cambridge teams won the matches
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की एकेडमी में खेले गए मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की सरधना रोड पोहली स्थित नेक्स जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें केसीसी और कैंब्रिज की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। मैच का शुभारंभ प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।
पहला मैच केसीसी और वसुंधरा सुपर किंग्स के बीच हुआ। इसमें वसुंधरा सुपर किंग्स की टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। हर्ष पंवार ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 6 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

दूसरा मैच एक्स आर स्ट्राइकर और कैंब्रिज के बीच हुआ। इसमें एक्स आर स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 112 रन बनाए। इसमें प्रदीप ने शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंब्रिज की टीम ने 14.3 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता। इसमें सबसे ज्यादा राहुल ने 49 रन बनाए। इस मौके पर महाराजा टीम के ऑनर विनायक, कैंब्रिज के यश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed