फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KBC 2019, Akash Garg of Muzaffarnagar has won Rs 12.50 lakh in KBC 11

कौन बनेगा करोड़पति में मुजफ्फरनगर के आकाश ने जीते 12.50 लाख, अमिताभ बच्चन ने दिया खास तोहफा

Wed, 23 Oct 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Oct 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
KBC 2019, Akash Garg of Muzaffarnagar has won Rs 12.50 lakh in KBC 11
आकाश गर्ग को तोहफा देते अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

कौन बनेगा करोड़पति में मुजफ्फरनगर निवासी आकाश गर्ग के हॉट सीट तक पहुंचने से नगर में खुशी का माहौल है। सोमवार और मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड को बीते नौ और 10 अक्तूबर को रिकार्ड किया गया था। परिजनों ने बताया कि आकाश ने इस कार्यक्रम में 12.50 लाख की रकम जीती है। 

विज्ञापन


आकाश गर्ग चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) से बीटेक कर रहे हैं। वह कैंपस के हॉस्टल में ही रहते हैं। उनका परिवार मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर स्थित ईवान हॉस्पिटल के पास रहता है। पिता मनोज गर्ग ट्रांसपोर्टर हैं और माता नेहा गर्ग गृहिणी हैं। आकाश की मां ने बताया कि वह केबीसी में आने वाले सवालों के जवाब देता रहता था।  
विज्ञापन

वर्तमान में चल रहे केबीसी के लिए छह और सात जून को लखनऊ में ऑडिशन हुआ था। इस ऑडिशन के बाद आकाश को बताया गया था कि जुलाई से अक्तूबर माह के बीच उन्हें कॉल करके बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक 25 सितंबर को आकाश को कॉल करके केबीसी में शामिल होने के लिए बुलाया गया। नेहा गर्ग बताती हैं कि उन्होंने तो आकाश के केबीसी में शामिल होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन अचानक आई कॉल से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: कौन थे शहीद शाहमल, जिनके नाम से केबीसी में पूछा गया 25 लाख का सवाल, शहरवासियों ने जताई खुशी

एपिसोड को नौ और दस अक्तूबर को शूट किया गया था। आकाश के साथ माता-पिता, उसकी बहन आकांक्षा (सीए) और एक अन्य मित्र गए थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में आकाश ने सात सवालों का सही जवाब देकर 80 हजार रुपये जीत लिए। उसने दूसरे दिन के एपिसोड में 12.50 लाख रुपये जीते हैं।

उसकी दो लाइफ लाइनें खत्म हो चुकी थी और एक्सपर्ट ने उन्हें क्विट करने की सलाह दी थी। आकाश के केबीसी में शामिल होकर सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का पता लगने पर उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आकाश वर्तमान में चंडीगढ़ में ही है। 

महानायक ने दिया स्पेशल गिफ्ट 
महानायक अमिताभ बच्चन ने आकाश को अपनी ओर से एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया। उन्होंने दिवाली के मौके पर एक चांदी का सिक्का और स्मार्ट फोन गिफ्ट किया। आकाश से उसके करियर के बारे में भी जानकारी ली।

इस पर आकाश ने आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की। अमिताभ बच्चन ने आकाश से हॉस्टल लाइफ से जुड़ी ढेरों बातें की। उसकी दिनचर्या पर बनी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed