फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kavar yaatra

‘कांवड़ यात्रा में डीजे और त्रिशूल पर प्रतिबंध नहीं’

Tue, 05 Jul 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 05 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
kavar yaatra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शासन ने इस बार कांवड़ियों को डीजे बजाने और त्रिशूल लेकर चलने की अनुमति दे दी है। यह जानकारी सोमवार को मेरठ में आए प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जावीद अहमद ने प्रेसवार्ता में दी। हालांकि कांवड़िये त्रिशूल लेकर डांस नहीं करेंगे। इसको लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे वहीं, एसपी ट्रैफिक मेरठ किरण यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आगामी 21 जुलाई की रात से नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करने की योजना है।
विज्ञापन

यूपी के प्रमुख सचिव और डीजीपी ने पुलिस लाइन में मेरठ जोन और हरिद्वार के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर ब्लू प्रिंट बनाया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान हर बार की तरह इस बार भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरिद्वार के बीच कांवड़ मार्ग के अलावा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएसी और पुलिस पिकेट लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था, रूट डायवर्जन स्कीम, धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा, प्रत्येेक गांव में कांवड़ लाने वाले लोगों की सूची बनाने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, सोशल मीडिया, हेल्थ कैंप की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। मीटिंग के बाद प्रमुख सचिव और डीजीपी मीडिया से रूबरू हुए। जिसमें प्रमुख सचिव ने बताया कि इस बार कांवड़ियों को डीजे और त्रिशूल लेकर चलने से कोई नहीं रोकेगा। बशर्ते डीजे पर त्रिशूल लेकर डांस न कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जोन और 62 सेक्टर में बंटा जोन
प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जोन को 22 जोन और 62 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें 14 जोन शहरी तो आठ जोन देहात क्षेत्र में जबकि 31-31 सेक्टर शहरी और देहात दोनों जोन में रहेंगे। जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सीओ या इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहेंगे। वहीं, शहरी क्षेत्र में 31 सेक्टर और देहात क्षेत्र में 31 सेक्टर होंगे, जहां प्रत्येक सेक्टर में दो दरोगा व चार सिपाही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed