फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kataan ka viedeo viral, team ne sab sahi bataaya

कटान का वीडियो वायरल, टीम ने सब सही बताया   

Sun, 02 Sep 2018 01:43 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 02 Sep 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
kataan ka viedeo viral, team ne sab sahi bataaya
file - फोटो : amarujala
अल्लीपुर जिजमाना गांव स्थित मीट फैक्ट्री में छोटे पशु (कटड़े) का वीडियो वायरल कर पुलिस को सूचना दे दी गई। एसडीएम ने चार सदस्यीय टीम फैक्ट्री में जांच के लिए भेजी। आरोप हैं कि अधिकारियों ने कटान स्थल पर जाने की बजाय गेस्ट हाउस में बैठकर पूरे मामले की जांच कर ली और सब कुछ सही होने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर जिजमाना में हाजी सुजाउद्दीन, हाजी जब्बार की मै. तान्या मार्केटिंग लिमिटेड मीट फैक्ट्री है। फैक्ट्री का शनिवार को वीडियो वायरल होना बताया गया, जिसमें कटड़ों का कटान होता दिखाया गया। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम ने पशुपालन विभाग से चार सदस्यीय अधिकारियों की गठित कर फैक्ट्री में जांच के लिए भेज दी। टीम में डिप्टी सीवीओ डॉ. वीपी सिंह, डॉ. बीपीएस यादव, डॉ. अजय सिंह और डॉ. प्रवीन भारती रहे। आरोप है कि टीम फैक्ट्री के अंदर पशु कटान स्थल पर न जाकर गेस्ट हाउस में ही बैठ गई। वहीं कागजों की जांच कर दी गई। टीम के सदस्य डिप्टी सीवीओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि कटान संबंधित सभी कागजात पूर्ण मिले हैं। पशुओं के फोटो व वीडियो बना ली गई हैं, उन्हें एक्सपर्ट को दिखाया जाएगा। उससे उनकी उम्र तय होगी। 
विज्ञापन

रोजाना 500 की मंजूरी, मौके पर मिले हजारों
मीट प्लांट में जांच के लिए पहुंचे डिप्टी सीवीओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि फैक्ट्री को 500 पशु प्रतिदिन काटने की मंजूरी तय है। मंजूरी के अनुसार पशु काटे गए हैं। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर जांच टीम दोपहर के समय पहुंची, उस वक्त भी पशुओं की संख्या 1000 से अधिक थी। सुबह से दोपहर तक पशुओं का कटान भी हुआ है। लोगों के मुताबिक प्लांट में नियमों के खिलाफ पशुओं का कटान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना लीक तो नहीं हुई
लोगों के मुताबिक सुबह के समय छोटे पशुओं का कटान किया जा रहा था। लेकिन दोपहर के समय एसडीएम की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां छोटों के साथ बड़े पशु भी मिले। शिकायत कर्ताओं के मुताबिक जांच के लिए टीम आने की सूचना संभवतया पहले ही फैक्ट्री संचालक को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed