फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashmiri students will have to show identity card for entry in Darul Uloom deoband

दारुल उलूम प्रबंधन ने कश्मीरी छात्रों को भेजा वापस, प्रवेश के लिए दिखाना पड़ेगा पहचान पत्र 

Wed, 27 Feb 2019 10:36 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri students will have to show identity card for entry in Darul Uloom deoband
darul uloom

छात्रों को अनुशासन में रखने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत संस्था के छात्रों को बिना वजह इधर उधर न जाने की हिदायत देने के साथ ही हर समय उन्हें जेब में पहचान पत्र रखने को कहा गया है। इतना ही नहीं संस्था में दाखिल होते वक्त उन्हें गेट पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। 

विज्ञापन


संस्था के छात्रावास प्रभारी की ओर से चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि अब रात के समय संस्था दरवाजे समय से बंद किए जाएंगे। इसलिए सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह दारुल उलूम के भीतर ही रहें और बिना वजह इधर उधर न जाएं। प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को बिना पहचान पत्र  संस्था में आए कई कश्मीरी छात्रों को वापस भेज दिया। 

विज्ञापन

साथ ही कहा गया है कि रात के समय संस्था के गेटों पर शनाख्ती कार्ड (पहचान पत्र) चेक करके ही उन्हें भीतर दाखिल होने दिया जाएगा। इसलिए छात्र हर समय पहचान पत्र को अपने पास रखें। इसके लिए दरबानों को लिखित में आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही छात्रों को चेतावनी भी दी गई है कि आदेश का पालन न करने वाले छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed