फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kasganj violence: Deputy Director Rashmi apologized after the ruckus

कासगंज हिंसा : हंगामे के बाद डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी रश्मि ने मांगी माफी

Sun, 04 Feb 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Kasganj violence: Deputy Director Rashmi apologized after the ruckus
डिप्टी डायरेक्टर (सांख्यिकी) रश्मि वरुण

सहारनपुर में कासगंज घटना को लेकर डिप्टी डायरेक्टर (सांख्यिकी) रश्मि वरुण द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया में हुए हंगामे के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगती है।

विज्ञापन


28 जनवरी को की गई फेसबुक पोस्ट में डिप्टी डायरेक्टर (सांख्यिकी) रश्मि वरुण ने यह लिखा था कि तो यह थी कासगंज की तिरंगा रैली। यह कोई नई बात नहीं है। अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर के सड़क दूधली में भी ऐसी ही रैली निकाली गई थी, जिसमें अंबेडकर गायब थे या कहिए भगवा रंग में विलीन हो गए थे। कासगंज में भी यही हुआ। तिरंगा तो शवासन में रहा, भगवा ध्वज शीर्ष आसन पर रहा, जो लड़का मारा गया, उसे किसी दूसरे समुदाय ने नहीं मारा, उसे केसरी, सफेद और हरे रंग की आड़ लेकर भगवा ने खुद मारा, जो नहीं बताया जा रहा कि अब्दुल हमीद की मूर्ति या तस्वीर पर तिरंगा फहराने की बजाए इस तथाकथित तिरंगा रैली में चलने की जबरदस्ती की गई और केसरिया, सफेद, हरे और भगवा रंग पर लाल रंग भारी पड़ गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खुद को घिरता देखकर डिप्टी डायरेक्टर रश्मि को फेसबुक पर पोस्ट कर माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन


पढ़ें : कासगंज बवालः आईजी बोले जिंदा है राहुल उपाध्याय, मौत की अफवाह फैलाने वाले 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात डिप्टी डायरेक्टर ने फेसबुक एकाउंट पर एक और पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि जुनूं का दौर है किस-किस को समझाएं, उधर भी होश के दुश्मन, इधर भी दीवाने। कोई कह रहा है मशहूर होने के लिए लिखा है। कोई कह रहा है कि हिम्मत है तो गद्दारों के बारे में लिखो, लेकिन लिखना कोई हिम्मत या सियासत की बात नहीं है। बस एक बात थी, जो कुछ को पसंद आई और कुछ को नापसंद रही। ख्वाहिश ये बेशक नहीं कि तारीफ हर कोई करे, मगर कोशिश ये जरूर कि बुरा न कोई कहे। डिप्टी डायरेक्टर ने लिखा कि पोस्ट को सिर्फ छह लोगों ने लाइक या शेयर किया, मगर अखबार और चैनलों से बात ज्यादा वायरल हुई। जलने वालों की दुआओं से ही बरकत है, वरना अपना कहने वाले तो याद भी नहीं करते। इसलिए जिस किसी की भी भावनाएं आहत हुई हैं, उन सबसे मैं माफी मांगती हूं। मगर दोस्त बने रहिए।

डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी- सहारनपुर रश्मि वरुण ने कहा, मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। सोशल मीडिया पर हर कोई अपने विचार व्यक्त कर सकता है। मगर, उनकी पोस्ट किसी को बुरी लगी है तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मैं कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहती थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed