फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karwa Chauth 2019, The story of many couple of Shamli district is interesting

...और मेरे लिए यादगार बन गई वो करवा चौथ, ये दिलचस्प कहानियां पढ़कर हो जाएगा दिल खुश

Thu, 17 Oct 2019 02:52 AM IST
कपिल kapil रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली
रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Oct 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2019, The story of many couple of Shamli district is interesting
श्रेया गुप्ता और रूबी गर्ग - फोटो : अमर उजाला

सुहागिनों के जीवन में करवा चौथ के पर्व की खास अहमियत है। अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। रात को चंद्रदर्शन के बाद पति का चेहरा देख व्रत खोलती हैं। सुहागिनों के जीवन में करवा चौथ पर कुछ खास मौके होते हैं, जो उनके लिए यादगार बन जाते हैं। शहर की कुछ गृहणियों से हमने करवा चौथ के इन्हीं खास मौकों पर बात की, पेश है खास रिपोर्ट-

विज्ञापन


पति ने पढ़ ली मेरे मन की बात
गुरुद्वारा रोड निवासी श्रेया गुप्ता कहती हैं कि पिछले साल करवा चौथ से कुछ पहले उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। वे और उनके पति विशाल भी रिश्तेदारों को शॉपिंग कराने उनके साथ मार्केट गए थे। वहां ज्वैलरी शॉप पर उनकी एक महिला रिश्तेदार ने डायमंड रिंग खरीदी। वो रिंग मुझे भी बहुत पसंद आ रही थी। मैने कई बार उसे अपनी अंगुली में पहनकर देखी। मेरा मन ललचाया, लेकिन कीमत अधिक होने की वजह से मैंने पति से कुछ नहीं कहा। हम लोग घर लौट आए, लेकिन मेरे पति ने मेरे मन की बात पढ़ ली थी। उन्होंने देख लिया था कि वो रिंग मुझे बहुत भा रही है, लेकिन उस वक्त उन्होंने कुछ नहीं कहा और कुछ दिन बाद करवा चौथ पर बिल्कुल वैसी ही डायमंड रिंग पति ने लाकर उन्हें गिफ्ट में दी, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रिंग से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि उनके पति ने उनके मन की बात पढ़ ली थी। ये करवा चौथ ताउम्र नहीं भूल पाएंगी।
विज्ञापन


मेरा व्रत खुलवाने प्लेन से चले आए पतिदेव
मंडी मार्शगंज निवासी रेनू सिंहल कहती हैं कि उनके पति गौरव बिजनेस में इतने व्यस्त हैं कि साथ बैठकर खाने का मौका कम ही मिलता है, लेकिन उनकी खास बात है कि करवा चौथ के दिन वे कितना भी जरूरी काम हो, चांद निकलने से पहले घर आ जाते हैं। कुछ साल पहले करवा चौथ से दो दिन पहले उनके पति को मुंबई जाना पड़ गया। वापसी में ट्रेन से आना था करवा चौथ की वजह से उनके पति ने हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च कर प्लेन का टिकट लिया। प्लेन से दिल्ली और फिर दिल्ली से टैक्सी करके चांद निकलने से पहले शामली पहुंच गए, ये उनके लिए यादगार करवा चौथ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को सामने देख हुई खुशी  

आर्यपुरी निवासी त्रिशा बंसल कहती हैं कि एक बार करवा चौथ के दिन शाम को उनके पति राहुल ने फोन करके कहा कि उन्हें बिजनेस के सिलसिले में अचानक काम से दिल्ली जाना पड़ रहा है। वो कल दोपहर तक लौटेंगे, मैं मायूस हो गई। चांद निकलने के बाद जैसे ही वो छत पर चंद्रमा को जल देने गई, अचानक सामने मेरे पति आ गए। उनके हाथ में एक शानदार तोहफा था, वो मेरे लिए गोल्डन रिंग लेकर आए थे, उन्हें सामने देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पति ने बताया कि वो उन्हें सरप्राइज देना चाहते थे। 

पति तोहफा देते हैं, बड़े आशीर्वाद 
रुबी गर्ग ने बताया कि उनकी करवा चौथ तो हर बार अच्छी होती है। इस दिन सबसे अच्छा तो ये लगता है कि उनके पति जल्दी घर आ जाते हैं। चंद्रदर्शन के बाद उनके साथ बैठकर उनका व्रत खुलवाते हैं। घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर मेरे साथ डिनर करते हैं। पति उन्हें तोहफा देते हैं और घर के बड़े बुजुर्ग आशीर्वाद। इस बार उनके पति ने सोने की अंगूठी उन्हें एडवांस में ही बतौर गिफ्ट लाकर दे दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed