{"_id":"6afefe4b60504a1a55062366","slug":"kartik-purnima-fair-to-be-inaugurated-today-amid-incomplete-preparations-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105773-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच कार्तिक पूर्णिमा मेले का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच कार्तिक पूर्णिमा मेले का उद्घाटन आज
विज्ञापन
मखदूमपुर गंगा मेले का निरीक्षण करते एडीएम सीओ स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुक्रवार को उद्घाटन होगा। जिला पंचायत द्वारा करीब 70 लाख रुपये के बजट से आयोजित इस मेले में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है, पर मेला स्थल पर कई जरूरी व्यवस्थाएं अभी अधूरी हैं।
मेला स्थल पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, वस्त्र बदलने के कक्ष और शौचालय जैसे कार्य अधूरे हैं। महिला श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए तीन वस्त्र बदलने के कक्ष भीड़ के लिए नाकाफी हैं। गंगा घाट तक पहुंचने के रेतीले रास्ते भी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन रास्तों पर वाहनों का आवागमन मुश्किल होने की आशंका है।
सुरक्षा के लिए मेले में चार पुलिस चौकियां और एक अस्थायी कोतवाली बनाई गई है। बाहरी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा, ऐसे में प्रशासन के सामने अधूरी व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा करने की चुनौती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज लवानिया और मेला प्रभारी जितेंद्र कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि अधूरे कार्य शुक्रवार तक पूरे करा दिए जाएंगे।