फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kari misbehaves with student in madrasa, young man asaulted psychopathic teenager

मुजफ्फरनगर: मदरसे में कारी ने छात्र से कुकर्म, मनोरोगी किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 19 Jan 2020 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jan 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Kari misbehaves with student in madrasa, young man asaulted psychopathic teenager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा क्षेत्र के मोहल्ले में मनोरोगी किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया।  शहर में मनोरोगी किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। वहीं, सिखेड़ा क्षेत्र की एक मीट फैक्टरी में स्थित क्वार्टर में युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को परिजनों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी मनोरोगी है। आरोप है कि गुरुवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में बैठी किशोरी को बहाने से घर की छत पर बुलाया।
विज्ञापन


वहां से अपने घर के नीचे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी की चीखपुकार सुनकर महिला भी छत से होते हुए आरोपी के घर में चली गई। महिला ने आरोपी को पकड़कर उसको थप्पड़ जड़ दिया, जिस पर वह महिला को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, सिखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक मीट प्लांट में रहने वाला मुंबई निवासी सलमान पुत्र शमशाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी परिसर में पांच साल की बच्ची को एक खाली क्वार्टर में ले गया।

आरोप है कि वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन बच्ची को तलाश करते हुए क्वार्टर में पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को मौके से पकड़कर उसके साथ मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मदरसे में छात्र से कुकर्म के आरोपी कारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित मदरसे में पढ़ने गए नौ साल के छात्र के साथ कारी ने कुकर्म किया। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी कारी को जेल भेज दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने शहर कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि उसका नौ साल का बेटा पास ही स्थित एक गांव  के मदरसा में दीनी तालीम के लिए जाता है। मदरसे में शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर निवासी कारी आरिफ पुत्र पीनू बच्चों को पढ़ाता है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व छात्र रोजाना की भांति मदरसे में गया था।

आरोप है कि कारी आरिफ बच्चे को बहला-फुसलाकर अलग कमरे में ले गया, जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे ने मदरसे से घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन मदरसे में पहुंचे, लेकिन कारी आरिफ फरार हो गया।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक गांव में मदरसे के कारी आरिफ द्वारा बच्चे के साथ कुकर्म किया गया था। बच्चे के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कारी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed