फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapsad Gaushala Committee sacked in Panchayat

पंचायत में कपसाड़ गोशाला कमेटी बर्खास्त

Thu, 01 Jul 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kapsad Gaushala Committee sacked in Panchayat
पंचायत में कपसाड़ गोशाला कमेटी बर्खास्त
विज्ञापन

सरधना। कपसाड़ स्थित गोशाला में बुधवार को हुई पंचायत में आय-व्यय के ब्यौरे से संतुष्ट नहीं होने पर पंचों ने गोशाला कमेटी को बर्खास्त कर दिया। बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में नई कमेटी का गठन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता महर्षि आर्ष कन्या गुरुकुल के संस्थापक आचार्य कपिल मलिक और संचालन युवा शक्ति संगठन के अंकित ने की।
गोशाला कमेटी से पांच वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा जानने के लिये युवा शक्ति संगठन ने 20 जून को पंचायत बुलाई थी। कमेटी ने एक वर्ष का हिसाब दिया। उससे पंचायत संतुष्ट नहीं हुई। पंचों ने कमेटी को हिसाब अपडेट करने के लिए दस दिन का समय दिया। 30 जून को पंचायत फिर से बुलाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बुधवार को सुबह दस बजे गोशाला में पंचायत शुरू हुई। पंचायत में पूर्व प्रधान सतीश कुमार, मुकेश कुमार उर्फ हप्पू, पूर्व प्रधान सदन सिंह शामिल हुए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष संत सिंह व कोषाध्यक्ष शिवकुमार ग्रामीणों को आय-व्यय के ब्यौरे से संतुष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

दोपहर बाद बीडीओ सुनीत कुमार भाटी, पंचायत सचिव सचिन मलिक शामिल हुए। उनको ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ माह में 53 गोवंश की मौत हो चुकी है। गोशाला में 175 गोवंश हैं। करीब साठ बीघा जमीन है। सरकार चारे के लिए 30 रुपये प्रति गोवंश देती है। उसके बाद भी गोशाला की स्थिति दयनीय है। बीडीओ ने कहा कि उन्होंने अस्थाई गोशाला निर्माण, चारदीवारी और भूसे के लिए गोदाम पर काफी रुपया खर्च कराया। यदि समिति गोवंश का ख्याल नहीं रखेगी तो वह गोवंश फरीदपुर के गो संवर्धन केंद्र में भिजवा देंगे। उन्होंने भी कमेटी बदलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कमेटी के लिए सुझाए गए नाम
सहदेव सिंह अध्यक्ष, बसंत सिंह कोषाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, अंकित सोम सचिव। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों भूरे सिंह, संजीव, अनुज, कोमल शर्मा, नीरज, गौरव, चमन, गजेंद्र, विकास, अमरीश समेत 28 नाम सुझाए गए हैं। इनमें से 15 लोगों का चयन होगा। यह सभी नाम रजिस्टर्ड होने के बाद नई गोशाला कमेटी अस्तित्व में आ जाएगी। कमेटी के रजिस्टर्ड होने से पूर्व नाम भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed