फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwariyas created ruckus in Khatauli, jam occurred

Meerut News: खतौली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, जाम लगा

Wed, 17 Jul 2024 04:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas created ruckus in Khatauli, jam occurred
खतौली। जानसठ तिराहे पर कांवड़ में बाइक लगने पर कांवड़ियों ने कांवड़ पर रखकर हंगामा किया। करीब एक घंटा हंगामे के चलते जाम लग गया। कांवड़ियों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी। बाद में सीओ और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर रवाना किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे दिल्ली के नांगलोई निवासी मोनू, राहुल भाटी, रंजीत चौहान, सुमित, मनीष और हापुड़ के गांव लाखन निवासी सिद्धू , धीरज तोमर नगर में जानसठ तिराहे पर पहुंचे तो दिल्ली के नांगलोई निवासी कांवड़िये की कांवड़ के कलश में बाइक टकरा गई। इस पर कांवड़ियों ने कांवड़ को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। कांवड़िये बाइक सवार की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। इसके बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, गौरीशंकर, सोनू पुंडीर कांवड़ियों को समझा बुझाकर थाने तक ले आए। सीओ रामआशीष यादव ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed