{"_id":"64abf8f257ee57182606f435","slug":"kanwar-yatra-traffic-system-collapse-as-soon-as-it-becomes-one-way-jam-on-the-highway-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: वन वे होते ही धड़ाम हो गई यातायात व्यवस्था, हाईवे पर जाम, यहां होगी सबसे ज्यादा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: वन वे होते ही धड़ाम हो गई यातायात व्यवस्था, हाईवे पर जाम, यहां होगी सबसे ज्यादा परेशानी
Mon, 10 Jul 2023 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:57 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली देहरादून हाईवे पर ट्रैफिक वनवे कर दिया गया है।
विज्ञापन
traffic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से कांवड़ लेने वालों की संख्या में इजाफा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सोमवार की दोपहर से हाइवे को वन कर दिया गया है। हाईवे को वन करते ही व्यवस्था धड़ाम हो गई और जगह-जगह जाम लग गया।
दिल्ली देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांवड़ियों की संख्या के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। दो दिन पहले हाईवे को वन करना था, लेकिन कांवड़ियों की संख्या कम होने के चलते ऐसा नहीं किया गया।
सोमवार की दोपहर से जैसे ही दिल्ली देहरादून हाईवे को कांवड़ियों के लिए वनवे किया गया, एक और ट्रैफिक कम व बढ़िया चलने की व्यवस्था की गई वैसे ही जाम लग गया। सबसे ज्यादा जाम मोदीपुरम चौकी के सामने फ्लाईओवर के पास लगा। वहां पर दोनों और से आने वाला ट्रैफिक रुक गया।

पल्लवपुरम पुलिस और ट्रैफिक सिपाही जाम को खुलवाने में लगे रहे। मोदीपुरम फेस वन के सामने से अंदर सिटी की ओर जाने वाले वाहनों को भी पुलिस ने मोदीपुरमम फ्लाईओवर से कंकरखेड़ा की ओर डायवर्ट कर दिया। बारिश के चलते समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई। जगह जगह जाम के कारण वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवस्था बनाने के बावजूद भी जाम नहीं खुल सका।
टोल प्लाजा से गाजियाबाद तक वनवे हुआ हाईवे
प्लाजा से लेकर गाजियाबाद तक पूरे हाईवे को वनवे कर दिया गया है। परतापुर बाईपास से लेकर गाजियाबाद तक एक तरफ ही वाहन चलेंगे। वहीं हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर अभी वनवे की व्यवस्था लागू नहीं की गई है। यहां सिर्फ भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
वहीं दिल्ली रोड पर अभी दोनों तरफ ट्रैफिक चल रहा है। यहां पर अभी वनवे व्यवस्था लागू नहीं की गई है। इसके बावजूद जगह-जगह सभी कट को बंद कर दिया गया है। टीपी नगर गेट से परतापुर तक एक कट शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर खुला है, दूसरा वासु ऑटोमोबाइल्स से आगे। इसके अलावा सभी कट बंद हैं।
यहां होगी सबसे ज्यादा दिक्कत
मोदीपुरम चेक पोस्ट के सामने
ए टू जेड कॉलोनी के सामने
रुड़की रोड शील कुंज कॉलोनी के सामने
सोफीपुर के सामने
पलहेड़ा चौराहे के सामने
दुलारा चुंगी के सामने
अक्षरधाम कॉलोनी के सामने
खिर्वा चौराहे के सामने