फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar yatra: Three Bangladeshi in meerut, security agencies alert

कांवड़ यात्रा 2018: शहर में तीन बांग्लादेशी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Fri, 27 Jul 2018 12:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 27 Jul 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Kanwar yatra: Three Bangladeshi in meerut, security agencies alert
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय

कांवड़ यात्रा में आतंकी इनपुट मिलना और नोएडा से दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मेरठ में अलग-अलग तीन जगहों पर तीन बांग्लादेशियों का रहना सामने आया। एलआईयू व पुलिस ने तीनों बांग्लादेशियों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने बताया कि तीनों बांग्लादेशियों पर मुकदमा पंजीकृत है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के फैसला आने पर ही तय होगा कि बांग्लादेश भेजा जाए या नहीं।

विज्ञापन

 
नोएडा में संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकी रूबैल अहमद और मुसर्रफ हुसैन को गिरफ्तार किया गया। वेस्ट यूपी में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी तेज कर दी। बुधवार को मेरठ पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें एक बांग्लादेशी अबुल कासिम लालकुर्ती में, सपना रानी हस्तिनापुर में और अबू हेना फलावदा में रह रहे है। जानकारी लगने पर एलआईयू की टीम तीनों बांग्लादेशियों के पास पहुंची। तीनों बांग्लादेशियों से पूछताछ के बाद उनकी निगरानी बढ़ा दी गई। पुलिस के मुताबिक इन तीनों पर पासपोर्ट व विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। आगे की कार्रवाई कोर्ट का निर्णय आने पर की जाएगी। पुलिस ने बताया है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय को चिट्ठी भेजी
मेरठ में तीन बांग्लादेशी हैं। संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह बांग्लादेशियों पर नजर रखे। तीनों बांग्लादेशियों की गृह मंत्रालय को चिट्ठी भेज दी है। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी 

कांवड़ यात्रा में चौकसी
कांवड़ यात्रा पर बांग्लादेशी आतंकी वारदात कर सकते हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने अपने जनपद में बांग्लादेशियों की सूची बनाएं। बांग्लादेशियों पर नजर भी रखें, ताकि उनकी हर गतिविधियों का पता चल सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed