फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Several entry gates and parking areas at Namo Bharat stations to remain closed from tomorrow

कांवड़ यात्रा: कल से 12 अगस्त तक नमो भारत स्टेशनों के कई प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल बंद, इसलिए लिया निर्णय

Mon, 03 Aug 2026 08:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। उदाहरण के लिए किसी स्टेशन के तीन द्वार हैं तो उसमें से एक या दो बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Several entry gates and parking areas at Namo Bharat stations to remain closed from tomorrow
नमो भारत रैपिड रेल का स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए चार से 12 अगस्त तक रैपिड रेल नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों के कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार और वाहन पार्किंग स्थल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। एनसीआरटीसी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मेरठ मोदीपुरम से मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर और गुलधर स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेंगे। वहीं, बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-दो एवं तीन, दुहाई स्टेशन पर गेट संख्या-तीन व चार और गाजियाबाद स्टेशन पर गेट संख्या-तीन एवं पांच अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के जनसपंर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्री संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का ही उपयोग करें। साथ ही यात्रा से पहले अपने स्टेशन के गेट संबंधी जानकारी प्राप्त कर घर से निकलें।
 
विज्ञापन

आज से 12 अगस्त तक यह रहेगी व्यवस्था
स्टेशन - गेट और वाहन पार्किंग बंद
मोदीपुरम – गेट संख्या 2
मेरठ नॉर्थ – गेट संख्या 2
एमईएस कॉलोनी – गेट संख्या 2
बेगमपुल – गेट संख्या 2 एवं 3
भैसाली – गेट संख्या 2
मेरठ सेंट्रल – गेट संख्या 2
ब्रह्मपुरी – गेट संख्या 2
शताब्दी नगर – गेट संख्या 2
रिठानी – गेट संख्या 2
परतापुर – गेट संख्या 2
मेरठ साउथ – गेट संख्या 2
मोदीनगर नॉर्थ – गेट संख्या 2
मोदीनगर साउथ – गेट संख्या 2
मुरादनगर – गेट संख्या 2
दुहाई – गेट संख्या 3 एवं 4
गुलधर – गेट संख्या 2
गाजियाबाद – गेट संख्या 3 एवं 5

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed