{"_id":"64a8de75931850dd690a7fc3","slug":"kanwar-yatra-route-diversion-for-heavy-vehicles-ban-on-entry-of-heavy-vehicles-on-delhi-dehradun-highway-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
Sat, 08 Jul 2023 09:26 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:26 AM IST
सार
कांवड़ यात्रा 2023 : भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू हो गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्जन शुक्रवार से लागू कर दिया गया। हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रोक लगते ही मोहिउद्दीनपुर के पास भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। अभी हल्के वाहनों का आवागमन बना रहेगा। इसके साथ ही कांवड़ियों की संख्या के आधार पर रविवार से वन-वे लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन
कावंड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने पंद्रह दिन पहले रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया था। इसे शुक्रवार से लागू कर दिया गया है। दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होते ही मोहिउद्दीनपुर के पास भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांवड़ियों की संख्या के बारे में एसपी यातायात दूसरे जिलों से संपर्क बनाए हुए हैं। वहां कांवडियों की संख्या ज्यादा होते ही वन-वे भी लागू कर दिया जाएगा। यातायात पुलिसकर्मियों की मौके पर ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: होश उड़ा देगा ये सच, सुपारी किलर ने पूछताछ में खोले कई बड़े राज, सामने आया कहां बनते हैं अवैध हथियार
विज्ञापन
एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के तहत भारी हाईवे पर वाहनों को फिलहाल रोक दिया गया है। हल्के वाहनों को जाने दिया जा रहा है। जल्द ही कांवड़ की स्थिति को देखते हुए वन-वे स्कीम भी लागू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती को पकड़ा, तीन साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से की थी कोर्ट मैरिज