फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Roadways buses will be available from Sohrab Gate, not Bhaisali Adda, fare will increase

कांवड़ यात्रा: भैसाली अड्डा नहीं, सोहराब गेट से मिलेंगी रोडवेज बसें, किराया बढ़ेगा; जानें कब से होगा ये बदलाव

Tue, 08 Jul 2025 02:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Jul 2025 02:11 AM IST
सार

Meerut News: 10 से 24 जुलाई तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान बसें सोहराबगेट अड्डे से ही मिलेंगी। इसके अलावा दूरी के अनुरूप बसों में किराया बढ़ेगा। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Roadways buses will be available from Sohrab Gate, not Bhaisali Adda, fare will increase
भैंसाली रोडवेज बस अड्डा। फाइल फोटो।

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान 10 से 24 जुलाई तक मेरठ से दिल्ली, उत्तराखंड व अन्य शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन रहेगा। दस जुलाई से रोडवेज बसें भैसाली अड्डे से नहीं बल्कि सोहराब गेट अड्डे से ही मिलेंगी। इससे दूरी बढ़ने के कारण यात्रियों की जेब पर किराए का भी भार पड़ेगा। परिवहन निगम ने रूट डायवर्जन का प्लान तो बना लिया है, लेकिन किराए का निर्धारण दूरी के अनुसार एक-दो में ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

सोहराबगेट डिपो में 253 रोडवेज और अनुबंधित बसें हैं। इनमें से 251 बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इनके अलावा भैसाली डिपो और मेरठ डिपो की भी बसें सोहराब गेट से ही चलेंगी। नए प्लान के अनुसार 10 से 24 जुलाई के बीच, मेरठ से आगरा, हरिद्वार, अफजलगढ़, हरिद्वार-कांशीपुर से वापस मेरठ, मेरठ से बिजनौर, अफजलगढ़, कांशीपुर-रूद्रपुर, हल्द्वानी-टनकपुर, रामनगर, मेरठ से अमरोहा-नौगावा-हरिद्वार-मेरठ और मेरठ से संभल-चंदौसी-हरिद्वार से मेरठ रूट पर बसों का संचालन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मेरठ से दिल्ली, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, रूपेडिया-आनंद विहार से गौरखपुर, मेरठ से दिल्ली, बुलंदशहर, बबराला, बदायुं, बरेली से गोंडा, मेरठ से बुलंदशहर, बदायुं, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ और गौरखपुर, बरेली, पीलीभीत जाने वाली बसें वापसी में हरिद्वार जाएंगी। मेरठ से हापुड़, दिल्ली-मेरठ से बिजनौर से चंदक नजीबाबाद से होते हुए ऋषिकेश और कोटद्वार की ओर बसों का संचालन होगा। वहीं, मेरठ से बिजनौर-हापुड-दिल्ली, हरदोई और मेरठ से बिजनौर-मुरादाबाद और मेरठ से रार्धना-खेड़ा होते हुए शामली की ओर संचालन होगा।
 
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए बिजनौर होकर जाएंगी बसें
10 जुलाई के बाद हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती, दौराला, मोदीपुरम एनएच-58 और दिल्ली मार्ग को पूरी तरह शिवभक्तों को सौंपा जाएगा। इस मार्ग पर सभी हलके व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें बिजनौर बैराज से नजीबाबाद के रास्ते से जाएंगी। इसी मार्ग से अन्य हलके और भारी वाहन भी हरिद्वार जा सकेंगे।
 

दिल्ली के लिए हापुड़ होकर जाएंगी बसें
अभी दिल्ली, गाजियाबाद के लिए मेरठ भैसाली व मेरठ डिपो से बसें चल रही हैं। ये दस जुलाई से सोहराबगेट से संचालित की जाएंगी। मेरठ दिल्ली जाने-आने वाली सभी बसें, मेरठ से हापुड़ के रास्ते होकर जाएंगी।

ये बोले...
सोहराबगेट से हरिद्वार के लिए 24 घंटे बस सेवा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। बढ़े किराए की सूची भी शीघ्र जारी होगी।
- महेश शर्मा, संचालन प्रभारी, सोहराबगेट डिपो मेरठ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed