फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Officials not to leave headquarters until the 12th.

कांवड़ यात्रा : 12 तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अफसर

Fri, 31 Jul 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Officials not to leave headquarters until the 12th.
मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में पुलिस-प्रशासनिक और विभागीय अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

बिजली, सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
औघड़नाथ मंदिर के पास वाहन पार्किंग बनाने के निर्देश
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते मंडलायुक्त ने 12 अगस्त तक अफसरों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रा की सभी तैयारी 24 घंटे में पूरी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें डीएम, एसएसपी समेत विभागीय अफसर शामिल हुए। कमिश्नर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु मेरठ मंडल से होकर गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। नगर निगम और संबंधित स्थानीय निकाय कांवड़ मार्गों पर नियमित और बार-बार सफाई कराए। वहां गंदगी या जलभराव नहीं होना चाहिए। कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर के आसपास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, साइनेज, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, पेंचवर्क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था समय से पूरा करने को कहा। खुले में घूम रहे गोवंशों को तत्काल गौ-आश्रय स्थलों और कांजी हाउस में भेजने के आदेश दिए, ताकि यातायात और कांवड़ियों की आवाजाही प्रभावित न हो। बैठक में डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, मेडा के उपाध्यक्ष संजय मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविरों में मिले बिजली, ट्रांसफार्मर कवर हों

कमिश्नर ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग और शिविरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शिविरों में दिए जाने वाले अस्थायी बिजली कनेक्शन की सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना रोकने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से पूरे कर लिए जाएं। विद्युत खंभों को पॉलिथीन से ढंकने ट्रांसफार्मरों को मजबूत जाली से सुरक्षित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांवड़ियों की सुरक्षा पर फोकस

महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए कमिश्नर ने पुलिस और प्रशासन को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी और महिला पुलिस कर्मी तैनात करने के लिए कहा। जलाशयों के आसपास सुरक्षा के लिए गोताखोरों और मोटरबोट की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed