फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Namo Bharat will be available every 10 minutes, the number of rides has crossed 1.25 cr

Kanwar Yatra: आज से नमो भारत हर 10 मिनट में मिलेगी, अभी तक कुल राइड्स का आंकड़ा 1.25 करोड़ के पार पहुंचा

Fri, 11 Jul 2025 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। अब ट्रेन यात्रियों को हर 10 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Namo Bharat will be available every 10 minutes, the number of rides has crossed 1.25 cr
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नमो भारत रैपिड ट्रेन चलाने का समय अंतराल आज से कम किया जा रहा है। नमो भारत ट्रेन 15 मिनट के बजाय 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

विज्ञापन


ये सुविधा सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे के लिए यात्रियों को मिलेगी। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल 11 स्टेशनों के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन पर दौड़ रही है, जिसकी राइड्स का आंकड़ा 1.25 करोड़ के भी पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक सड़कों पर वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ जाता है।

भारी वाहनों और बसों का मेरठ में प्रवेश भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में नमो भारत का समय अंतराल कम होने से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। 

नमो भारत अलाइनमेंट से गुजरने वाली सड़कों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर दी गई है और शेष कार्य को भी पूरा किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर निर्माण गतिविधि नहीं की जाएगी। विशेषकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में निर्माण नहीं होगा। स्टेशन के पास या साइट के आसपास वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed