फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Muslim Dhabas will be closed on the highway on their own will

कांवड़ यात्रा: हाईवे पर अपनी मर्जी से बंद करेंगे मुस्लिम ढाबे

Fri, 11 Jul 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Muslim Dhabas will be closed on the highway on their own will
मेरठ..कंवलजीत..कांवड़ यात्रा को लेकर शराब के ठेको पर लगे परदे.....संवाद
मेरठ। कांवड़ मार्ग पर संचालित मुस्लिम ढाबों को संचालक ने अपनी इच्छानुसार बंद करने का ऐलान किया है। एनएच-58 पर स्थित मलिक ढाबा भी बंद रहेगा। किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न हो इसलिए ढाबे को बंद किया जाएगा। इसके अलावा मोहिउद्दीनपुर पर बने होटल ने भी अपनी इच्छा अनुसार बंद करने की बात कही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस कोई ढाबा और होटल बंद नहीं कराएगी। अपनी इच्छानुसार खोल और बंद कर सकते हैं। इसके लिए खाद्य विभाग की टीम काम करेगी।
विज्ञापन

मीट की दुकान और होटल खुलने पर रोष
हरिद्वार से जल लेकर कांवड़िये अपने गंतव्य को जा रहे है। कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें अब भी खुली हुई हैं। सोतीगंज में मस्जिद के बराबर में बशीर होटल खुला हुआ है और दुकान के बाहर पर्दे डाल लिए हैं। शिकायत मिलने पर सदर बाजार पुलिस ने बशीर होटल को बंद कराया। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने बताया कि मछेरान में मीट की दुकानें खुली हुई हैं। मछली बाजार भी खुला हुआ है। पुलिस प्रशासन इन्हें जल्द बंद कराए।
विज्ञापन


शराब की दुकानों पर डाल दिए पर्दे
डीएम डा. वीके सिंह ने निर्देश दिए थे कि शराब की दुकानों पर पर्दा डाला जाए, जिसके बाद ठेके संचालकों ने पर्दे डालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article