फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra Has Become a National Festival: Mahamandaleshwar Yatindranand Giri in Meerut

Meerut:28वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, यतींद्रानंद गिरि बोले- कांवड़ यात्रा पूरे देश का महापर्व

Wed, 05 Aug 2026 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर 28वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे देश का महापर्व बन चुकी है, जो सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देती है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra Has Become a National Festival: Mahamandaleshwar Yatindranand Giri in Meerut
यतींद्रानंद गिरि महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर बुधवार को 28वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने किया। कार्यक्रम में संत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को बताया सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं रह गई है, बल्कि पूरे देश का महापर्व बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी वर्गों के लोग सेवा, श्रद्धा और भगवान शिव की भक्ति के भाव से शामिल होते हैं। उनके अनुसार यह यात्रा सामाजिक समरसता और राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर, कैराना पलायन मामले में भी था आरोपी, 20 मुकदमे थे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चंपत राय का किया बचाव
महामंडलेश्वर ने सार्वजनिक जीवन को लेकर चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उनका जीवन पूरी तरह निष्कलंक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

सांसद पप्पू यादव और टिन्नू यादव पर भी टिप्पणी
यतींद्रानंद गिरि महाराज ने सांसद पप्पू यादव के संसद में कथित आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने टिन्नू यादव पर चंदे से जुड़े मामले में भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत होती रही है। उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण का वंशज है और इस तरह की घटनाएं पूरे समाज का अपमान हैं।

कांवड़ियों के लिए भोजन, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान शिविर में पहुंचे संतों, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का पंडित सुनील भराला और अजय भराला ने पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed