फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Grass and undergrowth being cleared from the roadside.

कांवड़ यात्रा : सड़क किनारे हटाई जा रही घास-फूंस

Sat, 01 Aug 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Grass and undergrowth being cleared from the roadside.
बहसूमा। कावड़ यात्रा के मद्देनजर सफाई कर्मचारी द्वारा साफ साफ करते हुए फिरोजपुर के पास
बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को विकास खंड हस्तिनापुर के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों द्वारा रामराज-बहसूमा मुख्य मार्ग के दोनों ओर उगी घास-फूस और झाड़ियों की सफाई कराई गई। कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा भी हटाया, ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर मनोज भारद्वाज ने बताया कि यात्रा मार्ग को पूरी तरह स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां-जहां आवश्यकता होगी वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी मार्ग की साफ-सफाई पर संतोष जताते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed