फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Checking campaign conducted at religious places

कांवड़ यात्रा : धार्मिक स्थलों पर चलाया चेकिंग अभियान

Thu, 03 Jul 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Checking campaign conducted at religious places
हस्तिनापुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसे देखते हुए बुधवार को ऐतिहासिक नगरी के कई धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को ऐतिहासिक नगरी में स्थानीय पुलिस एवं अभिसूचना इकाई, एएस चेकिंग टीम द्वारा संवेदनशील स्थलों के साथ-साथ होटल व धर्मस्थलों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ऐतिहासिक नगरी में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों पांडेश्वर मंदिर, जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, विदुर टीला, अष्टापद जैन मंदिर, कर्ण मंदिर आदि का निरीक्षण किया और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन की योजना और आवागमन व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित पुजारियों एवं प्रबंध समिति से संवाद कर उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन से अपेक्षित सहयोग एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। त्योहारों को देखते हुए पुलिस व अभिसूचना इकाई द्वारा समय-समय पर ऐसे स्थलों की समीक्षा और चेकिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को रोका जा सके एवं श्रद्धालुओं और आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण हो। इस अवसर पर आमजन से अपील भी की गई कि वह किसी भी अफवाह से बचें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed