फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2026: Delhi-Dehradun and Ganga Expressways to Remain Open for Public

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-दून व गंगा एक्सप्रेसवे खुले रहेंगे, मांस की दुकानें बंद होंगी, पर्दे के पीछे बिकेगी शराब

Tue, 21 Jul 2026 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 11:25 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन को राहत देने के लिए दिल्ली-देहरादून और गंगा एक्सप्रेसवे खुले रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद होंगी और शराब की दुकानों पर पर्दा डाला जाएगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026: Delhi-Dehradun and Ganga Expressways to Remain Open for Public
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता की तैयारियां तेज कर दी हैं। आमजन को राहत देने के लिए दिल्ली-देहरादून आर्थिक हरित क्षेत्रीय द्रुतमार्ग और गंगा द्रुतमार्ग पर वाहनों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार को पांच राज्यों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


पांच राज्यों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सोमवार को मेरठ आयुक्त कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ियों की आस्था और आमजन की सुविधा, दोनों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उच्चतम न्यायालय और शासन के निर्देशों के अनुसार आपत्तिजनक वस्तुओं पर पूर्व वर्षों की तरह प्रतिबंध लागू रहेगा। कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली मंडल में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द-कुछ के रूट बदले

आमजन के लिए खुले रहेंगे दोनों द्रुतमार्ग
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए गंगा द्रुतमार्ग और दिल्ली-देहरादून आर्थिक हरित क्षेत्रीय द्रुतमार्ग को यातायात के लिए खुला रखा जाएगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दुकानों और ढाबों पर मूल्य सूची लगाना अनिवार्य
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। मार्ग में पड़ने वाले ढाबों, शिविरों और दुकानों पर खाद्य व पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही मूल्य सूची लगाने को कहा गया है।

कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंडल में जांच के लिए 62 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और सात औषधि निरीक्षकों की तैनाती की है।

शराब की दुकानों के बाहर डाला जाएगा पर्दा
कांवड़ मार्ग पर स्थित 550 आबकारी दुकानों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया है। शराब की दुकानों के बाहर पर्दा डालने के भी निर्देश दिए गए हैं।

छह जिलों में अग्निशमन वाहनों की तैनाती
कांवड़ मार्ग पर मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। मेरठ में 21, बागपत में 10, गाजियाबाद में 12, हापुड़ में 13, बुलंदशहर में नौ और नोएडा में चार अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed