फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2023: Rain welcomes Sawan month, Jai Bhole starts resonating on Kanwar Marg

Kawar Yatra 2023: बरखा ने किया सावन का स्वागत, जय भोले से गूंजने लगा कांवड़ मार्ग, आगे बढ़ रहे कांवड़िये

Wed, 05 Jul 2023 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 10:54 AM IST
सार

मानसून की दस्तक के बाद से पश्चिमी यूपी में बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है, लेकिन उमस बरकरार है। वहीं मंगलवार को रिमझिम बारिश ने सावन का स्वागत किया। जय भोले के उदघोष के साथ कांवड़िये आगे बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023: Rain welcomes Sawan month, Jai Bhole starts resonating on Kanwar Marg
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास के पहले दिन मंगलवार को कांवड़ियों ने शहर में दस्तक दी। कांधे पर कांवड़ लिए सैकड़ों शिव भक्त जय भोले के उद्घोष के साथ शहर से गुजरे। माथे पर तिलक, केसरिया वेश धारण करे शिव के भक्तों का स्वरूप सभी को आकर्षित कर रहा हैं। 

विज्ञापन


इसी के साथ ही कंकरखेड़ा बाईपास, मोदीपुरम और रुड़की रोड पर कांवड़ सेवा शिविर का तैयारियां भी शुरू कर दी गईं। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। कांवड़ लेकर जा रहे हरियाणा निवासी आकाश ने बताया कि वह भगवान शिव के परम भक्त हैं। तीसरी बार श्रावण मास की कांवड़ ला रहे हैं। 
विज्ञापन


जयपुर निवासी राजकुमार, ओम सिंह और पवन ने बताया कि वह दूसरी बार वैकुंठी कांवड़ ला रहे हैं। युवाओं में दीपक और रामचंद्र ने बताया कि वे लोग पहली बार कांवड़ ला रहे हैं। वह हरिद्वार से 550 किमी दूर जयपुर से कांवड़ ला रहे हैं। 26 जून को जल उठाया था। आज भोला की झाल पर रुकेंगे। वहीं आशु ने बताया कि अभी से ही हरिद्वार में काफी कांवड़िये पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची जान

8 से शुरू हो जाएंगे कांवड़ शिविर
8 जुलाई से शहर के बाहरी क्षेत्रों में और शहर के अंदर 11 जुलाई से शिविर लगने आरंभ हो जाएंगे। इन शिविरों में 24 घंटे निर्बाध चिकित्सा, सेवा, भोजन आदि की सुविधाएं कांवड़ियों को मिलेंगी।

व्यापारी नेता सुधीर रस्तोगी ने बताया कि मोदीपुरम में उनका कांवड़ सेवा शिविर 8 जुलाई को आरंभ हो जाएगा। शिविर लगाने की विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया 8 या 9 जुलाई को कंकरखेड़ा बाईपास पर कांवड़ सेवा शिविर आरंभ किया जाएगा। वहीं, अन्य स्थानों पर भी 8 से 11 जुलाई के बीच कांवड़ सेवा शिविर आरंभ हो जाएंगे। 

रिमझिम बरखा ने किया सावन का स्वागत
सावन के पहले दिन शहर से देहात तक कुछ जगहों पर मेघ बरसे तो कई क्षेत्र ऐसे भी रहे, जहां आसमान पर बादल ही मंडराते रहे और लोग बरखा के लिए तरसते रहे। ऐसे मौसम के बीच उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच दिन तक भी बारिश के साथ ही उमस कायम रहने की उम्मीद है।

मानसून की दस्तक के बाद से वेस्ट यूपी में बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है, लेकिन मौसम साफ होते ही उमस भरी गर्मी परेशान करती रही है। मंगलवार से सावन का महीना शुरू हो गया। सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए और गरजते रहे। शहरवासियों को अधिक बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन उम्मीद से कम बरसात हुई। बारिश के बाद शाम को हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ मध्यम वर्षा होगी।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धीरे-धीरे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 84 पर पहुंच गया। जयभीमनगर में 79, गंगानगर में 83, पल्लवपुरम में 91 दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed