फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwar yatra 2022: From July 14 to 27, leave after seeing the route on the roads

kanwar Yatra 2022: 14 से 27 जुलाई तक सड़कों पर रूट देखकर निकलें, मेरठ में नहीं घुसेंगे हरियाणा के वाहन, देखें पूरा प्लान

Wed, 06 Jul 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 12:28 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन ने 14 से 26 जुलाई तक एनएच-58 पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
kanwar yatra 2022: From July 14 to 27, leave after seeing the route on the roads
कांवड़ यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने 14 तारीख की रात 12 बजे से 27 जुलाई की शाम छह बजे तक दिल्ली-दून हाईवे समेत पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण सड़कों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।  

विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद से भारी वाहन हापुड़ बाईपास होकर हापुड़-किठौर मार्ग फ्लाईओवर होते हुए कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़ मवाना, बहसूमा रामराज मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार, व देहरादून की ओर जा सकेंगे। पुलिस चौकी साईलो द्वितीय हापुड़ से खरखौदा मेरठ की ओर कोई वाहन आने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर की ओर सेे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जाने वाले भारी वाहन मीरापुर से मवाना रोड होते हुए गंगानगर थाने के पास से किला परीक्षितगढ़ रोड पर निकाले जाएंगे। यहां से जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहा से किठौर होते हुए निकल सकेंगे। रोडवेज की बसों को तेजगढी चौराहे से एल. ब्लाॅक होते हुए खरखौदा-हापुड़ की ओर नहीं निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में युवती की हत्या कर लाश कैंट क्षेत्र में फेंकी, सिर और एक पैर गायब, शरीर पर नहीं थे कपड़े

मुरादाबाद-गढ़ से ऐसे होगा आवागमन
मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रूडकी, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है वह किठौर से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। ये वाहन मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर निकल सकेंगे। मुजफ्फरनगर-बिजनौर से गढ़, मुरादाबाद जाने वाले वाहन मवाना रोड से होते हुए जेल चुंगी के पास से होकर किठौर की तरफ निकलेंगे।

मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी से परीक्षितगढ़ रोड बीएनजी स्कूल तिराहा से कसेरू बक्सर नाला के सहारे बने हुए नये रोड से थाना गंगानगर तिराहा से मवाना, बहसूमा मीरापुर जानसठ गंगाबैराज बिजनौर नजीबाबाद होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेगें।

यह भी पढ़ें: Accident: मेरठ के सरधना में ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो चालकों की दर्दनाक मौत, ग्राइंडर से काटकर निकाले शव

ऐसे जाएंगे शामली-करनाल
बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली, बागपत, व करनाल (हरियाणा) की ओर जाना है, ऐसे वाहन स्याना चौपला (गढमुक्तेश्वर ) से सिम्भावली, हापुड़ बाईपास, पिलखुवा, डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगें।

मेरठ में नहीं घुसेंगे हरियाणा के वाहन
शामली, करनाल (हरियाणा) व बागपत की ओर आने वाला यातायात जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाना है, ऐसे वाहन मेरठ न आकर पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए डासना, पिलखुवा, हापुड़ बाईपास, सिम्भावली, स्याना चौपला गढ़मुक्तेश्वर होकर निकल सकेंगे। दिल्ली, गाजियाबाद एवं पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर से देहरादून-हरिद्वार मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से डासना इंटरचेंज होकर पिलखुुआ होते हुए हापुड़ बाईपास से टियाला अंडरपास होते हुए कस्बा किठौर, परिक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा रामराज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

वैकल्पिक मार्ग- दिल्ली गाजियाबाद से आने वाला यातायात किसी भूल-चूक से मेरठ की ओर आ जाता है तो उसे मोहिउद्दीनपुर खरखौदा तिराहे से खरखौदा की ओर जाने वाले रोड से कस्बा खरखौदा होते हुए हापुड़ जाने वाले मार्ग पर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed