फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल, थल और नभ से हो रही कांवड़ियों की सुरक्षा, शिवभक्तों की सेवा में जुटे एसएसबी के जवान

Sun, 28 Jul 2019 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Jul 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: Protection of the Kanwariyas with water, land and Air
कांवड़ियों की सेवा करते एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवडियों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी निगाह होने के कारण इस बार जल, थल और नभ से सुरक्षा के बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर पुलिस और पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई हैं। 

Kanwar Yatra 2019: Protection of the Kanwariyas with water, land and Air
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वॉच टॉवर बनाए गए हैं। वहीं गंगनहर पटरी मार्ग पर पानी में सुरक्षा को लेकर मोटर बोट के साथ पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैं। आकाश से सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाते हुए 90 ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। 

Kanwar Yatra 2019: Protection of the Kanwariyas with water, land and Air
कांवड़ियों की सेवा करते एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला

सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के कांवड़िये मुजफ्फरनगर से ही होकर जाते हैं। मंगलोर से कांवड़िये दो मार्गों से होकर चल रहे हैं। इनमें एक दिल्ली-देहरादून हाईवे और दूसरा गंग नहर पटरी का मार्ग है। दोनों मार्ग जिले से होकर ही जाते हैं। दोनों मार्गों की दूरी लगभग 60 से 70 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: Protection of the Kanwariyas with water, land and Air
कांवड़ियों की सेवा करते एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला

देश और प्रदेश में बने माहौल को देखते हुए इस बार कांवड़ यात्रा पर प्रदेश सरकार की सीधी निगाह है। हाल ही में जिले में शुकतीर्थ में स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कांवड़ यात्रा उनकी प्राथमिकताओं में है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: Protection of the Kanwariyas with water, land and Air
कांवड़ियों की सेवा करते एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम का यह बड़ा पर्व है और करोड़ों कांवड़िये श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इसमें भाग लेते हैं। शासन और प्रशासन कांवड़ यात्रा की एक-एक पल की खबर रख रहा है। कमिश्नर और डीआईजी लगातार कांवड़ मार्ग पर राउंड ले रहे हैं। डीएम और एसएसपी सहित समस्त प्रशासन का फोकस कांवड़ मार्ग पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed