कांवड़ यात्रा 2018: चार अगस्त से बंद होगा एनएच-58, यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा को लेकर 31 जुलाई से एनएच-58 पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों का डायवर्जन कर दिया जाएगा। वहीं एक अगस्त की सुबह से बस अड्डे भी शहर से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। एक अगस्त से वनवे और चार अगस्त से हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था 31 जुलाई से शुरू होकर दस अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी।
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद से हापुड़, खरखौदा मेरठ लाया जाएगा, जो किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से होकर मुजफ्फरनगर जा सकेंगे।
जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, ऐसे वाहन गंगानहर बैराज, बिजनौर के रास्ते जाएंगे।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें, जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जाना है। ऐसी बसें कमिश्नरी आवास चौराहे से यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से सोहराब गेट बस अड्डे जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगी।
मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है। इन वाहनों को किठौर से किला परीक्षतगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर के रास्ते जा सकेंगे।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मवाना से परीक्षितगढ़, किठौर होकर जा सकेंगे।
देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बिजनौर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी, गढ़ रोड से जा सकेंगे।
मुरादाबाद, गढ़ की तरफ से आने वाले यात्री वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहा, मवाना, बहसूमा, मीरापुर के रास्ते जा सकेंगे।
बरेली, मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिन्हें शामली, बागपत और करनाल की तरफ जाना है, ऐेसे वाहन गढ़ से सिंभावली, हापुड़, पिलखुवा, डासना, यूपी गेट होकर महाराजपुर चेक पोस्ट दिल्ली लोनी बार्डर से जा सकेंगे।
शामली, करनाल (हरियाणा), बागपत की ओर से आने वाला यातायात जिन्हें मेरठ होकर बरेली, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे वाहन दिल्ली लोनी बॉर्डर से महाराजगंज चेक पोस्ट यूपी गेट गाजियाबाद, डासना, हापुड़, सिंभावली व गढ़ की ओर जा सकेंगे।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाला यातायात यदि गलती से मेरठ की तरफ आता है तो उसे मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा की तरफ डायवर्ट कर हापुड़ की तरफ भेजा जाएगा।
ये है रोडवेज बसों की व्यवस्था
भैसाली बस अड्डा एक अगस्त की सुबह आठ बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बंद रहेगा।
दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डे पर कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा। भैसाली बस अड्डे को गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। जहां से रोडवेज की बसें डायवर्जन रूट के अनुसार चलेंगी। गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
बागपत रूट पर चलने वाली रोडवेज बसें भैसाली रोडवेज बस अड्डे से न चलकर बागपत बाईपास से चलेंगी। शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।
बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसें रोहटा रोड बाईपास से चलेंगी। यह बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।
प्राइवेट बसों की व्यवस्था
मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर, व बिजनौर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें पुलिस चौकी गंगानगर से चलेंगी।
किला परीक्षतगढ़ रोड पर चलने वाली सभी प्राइवेट बसें पुलिस चौकी यादगारपुर किला रोड से चलेंगी।
हापुड़ रोड पर हापुड़, बुलंदशहर के लिए चलने वाली सभी प्राइवेट बसें एल ब्लॉक पुलिस चौकी से चलेंगी।
सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर से चलेंगी।
अंबाला बस अड्डा बेगमपुल से चलने वाली प्राइवेट बसें पुलिस चौकी गंगानगर से चलेंगी।
सिटी बसों की व्यवस्था
शहर क्षेत्र में सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन एवं अन्य मार्गों पर चलने वाली जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट बसों का संचालन एक अगस्त की सुबह आठ बजे से दस अगस्त की शाम तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/