{"_id":"66a88757e9fca360910c4ac4","slug":"kanwad-yatra-kanwad-collided-with-high-tension-line-seven-injured-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में टला बड़ा हादसा: 35 फीट ऊंची कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकराई, दिल्ली के सात कांवड़िए झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में टला बड़ा हादसा: 35 फीट ऊंची कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकराई, दिल्ली के सात कांवड़िए झुलसे
Tue, 30 Jul 2024 11:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:55 AM IST
सार
मेरठ में इस बार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां 35 फीट ऊंची कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। कांवड़ में करंट आने से दिल्ली निवासी सात शिवभक्त बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऊंची कांवड़ व अस्पताल में भर्ती कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बागपत फ्लाईओवर पर डीजे कावड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, इससे कई कांवड़िए झुलस गए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दिल्ली निवासी शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। बागपत फ्लाईओवर के निकट उनकी कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के शालीमार बाग हैदरपुर से 14 कांवड़िए हरिद्वार से 35 फीट ऊंची कांवड़ लेकर आ रहे थे। बागपत फ्लाईओवर पर कांवड़ ऊपर हाइटेंशन लाइन से टकरा गई। इसके बाद तेज धमाका हुआ और कांवड़ में आग लग गई। हादसे में सात कांवड़िया झुलस गए।
विज्ञापन
पुलिस और लोगों ने कांवड़ में लगी आग बुझाई और झुलसे कांवड़ियों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांवड़ हाईटेंशन लाइन से टकराने की सूचना मिलने के बाद डीएम एसएसपी और कई थानों का पुलिस-फोर्स मौके पर पहुंची।
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि सभी कांवड़ियों की हालत खतरे से बाहर है। मामूली रूप से झुलसे हैं। गनीमत रही की कांवड़ लकड़ी की थी, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि सभी कांवड़ियों की हालत खतरे से बाहर है। मामूली रूप से झुलसे हैं। गनीमत रही की कांवड़ लकड़ी की थी, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।