{"_id":"6920520a0683a89e5202451d","slug":"kanungo-accused-of-demanding-rs-10000-in-the-name-of-getting-the-drain-opened-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110490-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कानूनगो पर नाली खुलवाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कानूनगो पर नाली खुलवाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
किसान ने कमिश्नर से की कानूनगो की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील के गांव पाली में किसान मिंटू ने कानूनगो पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मेरठ मंडल आयुक्त को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पाली निवासी किसान मिंटू कुमार ने कमिश्नर को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उन्होंने 3 नवंबर को तहसील दिवस में नाली खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसी प्रकरण में 10 नवंबर को लेखपाल और कानूनगो गांव पहुंचे थे। पीड़ित के अनुसार मौके पर लेखपाल ने नाली खोलने की सहमति जताई लेकिन कानूनगो ने किसान को अलग ले जाकर 10 हजार रुपये की मांग की। किसान का आरोप है कि कानूनगो ने नाली खुलवाने और तहसील दिवस के खर्च का पैसा बताया।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने रिश्वत देने से इन्कार किया तो कानूनगो ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी नाली नहीं खुलेगी और उसे अपनी ट्यूबवेल खुद लगाने की बात कही। किसान ने कमिश्नर से कानूनगो के विरुद्ध विभागीय जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और गांव की बंद नाली खुलवाने की गुहार लगाई। कमिश्नर ने मामले में एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।