फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanpur Encounter: HistorySheeter Vikas Dubey's location has been found in Bijnor district and police have start checking operation

बिजनौर में मिली हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की लोकेशन, तलाश में जुटे अफसर, चेकिंग अभियान जारी

Mon, 06 Jul 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: HistorySheeter Vikas Dubey's location has been found in Bijnor district and police have start checking operation
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कानपुर जिले में मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले ढाई लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की अपने साथियों के साथ बिजनौर में लोकेशन मिली है। वह अपने छह साथियों के साथ स्कोर्पियो कार में देखा गया है। इसके बाद जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन


जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया पर कहीं भी दोनों गाड़ी नहीं मिली। पुलिस को शक है कि कहीं जिले में ही विकास दुबे छिपा है। पुलिस उसका ठिकाना तलाशने में जुटी है। यह भी चर्चा है कि वह अपने साथियों के साथ उत्तराखंड की सीमा में घुस गया है।
विज्ञापन


जिले भर की पुलिस सड़कों पर उतर आई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। हर वाहन की तलाश ली पर विकास दुबे पुलिस को नहीं मिला। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ धामपुर महावीर सिंह समेत पांचों सर्किल सीओ पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए। पर विकास दुबे की लोकेशन नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मायावती ने फोन पर पूछा सांसद हाजी फजलुर्रहमान का हाल, कोरोना को मात देकर कल लौटे थे घर

पुलिस ने विकास की तलाश में जिले भर में जाल बिछा दिया है। पुलिस को शक है कि विकास दुबे जिले में ही कहीं छिपा है। पुलिस उसका ठिकाना ढूंढ़ने में लगी है। विकास के नहीं मिलने पर यह भी चर्चा रही कि वह कोतवाली देहात के रास्ते से होता हुआ हरिद्वार के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। पर ऐसी कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

पुलिस दोनों स्कोर्पियो की तलाश में लगी है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अम्हैड़ा चौकी के पास एक दरोगा ने विकास दुबे को अपने तीन साथियों के साथ देखा है। दूसरी स्कोर्पियो में उसके चार साथी हैं।

इसके बाद से जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पर विकास का कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस विकास दुबे के ठिकानों की तलाश में लगी है। कानपुर में मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed