{"_id":"5f0305bd969412520058251a","slug":"mayawati-has-spoken-to-mp-haji-fazlur-rahman-from-saharanpur-on-the-phone-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने फोन पर पूछा सांसद हाजी फजलुर्रहमान का हाल, कोरोना को मात देकर कल लौटे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने फोन पर पूछा सांसद हाजी फजलुर्रहमान का हाल, कोरोना को मात देकर कल लौटे थे घर
Mon, 06 Jul 2020 04:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को फोन पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान का हाल जाना। सांसद को कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वहीं सांसद के अलावा उनके बेटे सहित अन्य परिजन भी पॉजिटिव निकले थे।
विज्ञापन
सहारनपुर में रविवार को आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की पत्नी और बेटे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को सात अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इनमें पांच देवबंद के रहने वाले हैं, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। इनके अलावा एक व्यक्ति नकुड़ और एक सहारनपुर शहर का बताया गया है। वहीं बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके भतीजे को स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
डॉ. धर्म सिंह सैनी ने शनिवार को खुद ही अस्पताल पहुंचकर सैंपलिंग कराई थी, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उन्हें कोविड अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों के सैंपल लिए थे। उनकी पत्नी का सैंपल देर शाम लेकर ट्रू-नेट मशीन से जांच की गई थी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया था कि देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंत्री के बेटे की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रू-नेट मशीन से की गई। कॉलेज सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेटे को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। 16 और ऐसे परिजनों के सैंपल लिए गए हैं, जो मंत्री के बेहद करीबी रहे हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोविड अस्पताल के बाहर से ही मंत्री से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: 2500 रुपये में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देने का था दावा, स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
इनके अलावा रविवार अपराह्न मेरठ लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इनमें पांच लोग देवबंद के हैं, जिनमें एक डॉक्टर और उनका स्वीपर, एक मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा और एक नौकर और पांचवां संक्रमित साउथ अफ्रीका से लौटा युवक है। इनके अलावा दो अन्य में एक व्यक्ति सहारनपुर शहर का है, जबकि एक नकुड़ के नया गांव का रहने वाला है।
मृतक के परिजनों के सैंपल लिए
नवीन नगर निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीमें दौड़ती नजर आईं। एक ओर जहां नगर निगम ने मृतक के घर और मोहल्ले को सैनिटाइज किया। वहीं चिकित्सा विभाग की टीम ने संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/