{"_id":"6aa2c04a7830c15d8a023fa6","slug":"kanker-kheda-me-fool-dol-shobha-yatra-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1298277-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंकरखेड़ा में निकाली फूलडोल शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंकरखेड़ा में निकाली फूलडोल शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से किया स्वागत
विज्ञापन
-विदेशी फूलों से सजे डोले और आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
सांसद अरुण गोविल सहित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा में मंदिर महादेव समिति के तत्वावधान में 133वीं ऐतिहासिक विशाल फूलडोल शोभायात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंदिर समिति के सचिव नीरज मित्तल ने व्यवस्थाओं को संभाला। उन्होंने मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, निवर्तमान विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल और वरुण अग्रवाल सहित सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
नीरज मित्तल ने शोभायात्रा का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूर्वजों द्वारा 133 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र है। शोभायात्रा में एटा और आसपास के क्षेत्रों से आईं रंग-बिरंगी रोशनी से सजी झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। मुख्य डोले को विशेष रूप से विदेशी फूलों से सजाया गया था। बैंडबाजों और शहनाई वादकों की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।शोभायात्रा के शुभारंभ से मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित संजय त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती कराई। इस दौरान कृष्ण कुमार गुप्ता, पद्म सैन मित्तल, सुभाष गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, जॉनी मित्तल, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, गौरव गोयल, पार्षद बबीता खन्ना, पार्षद किशन वैद्य, रवि वोहरा, चिराग गुप्ता, मनोज मित्तल, हिमांशु गर्ग आदि रहे।