फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kankarkheda police station and CO Daurala office will be closed for two days

कंकरखेड़ा थाना और सीओ दौराला ऑफिस दो दिन बंद रहेगा

Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kankarkheda police station and CO Daurala office will be closed for two days
मेरठ। पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण की चेन टूट नहीं रही है। नौचंदी थाना परिसर जहां 2 दिन पहले ही हॉट स्पॉट से मुक्त हुआ है। वहीं अब कोरोना संक्रमण के चलते कंकरखेड़ा थाना और सीओ दौराला ऑफिस दो दिन के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को आई रिपोर्ट में कंकरखेड़ा थाने के एक इंस्पेक्टर की माता के अलावा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल व एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले इंस्पेक्टर की पत्नी और तीन अन्य पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में पिछले 2 दिन से पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों समेत सात लोग कंकरखेड़ा थाने से संक्रमित मिल चुके हैं जिसके बाद थाने को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं, कंकरखेड़ा थाना परिसर में सीओ दौराला का ऑफिस बना है।
विज्ञापन

सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा थाने के कार्यालय और सीओ ऑफिस को भी 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र को अगले 2 दिनों तक लगातार सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं 12 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों का सोमवार को कोरोना का टेस्ट कराया जाएगा। सीओ का कहना है कि थाना परिसर में आवासीय कॉलोनी भी है। ऐसे में बाहरी लोगों के आवागमन पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed