फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kankarkheda police station accused of tearing tahrir, will protest at SSP office

Meerut News: कंकरखेड़ा थानेदार पर तहरीर फाड़ने का आरोप, एसएसपी कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 21 Nov 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Kankarkheda police station accused of tearing tahrir, will protest at SSP office
भाकियू संघर्ष मोर्चा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। भाकियू संघर्ष मोर्चा की महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौधरी ने कंकरखेड़ा थानेदार पर तहरीर फाड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में बुधवार को रुड़की रोड एकता नगर कॉलोनी स्थित शांति फार्म हाउस प्रेसवार्ता की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने नौ दिसंबर को इस मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
पदाधिकारियों ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी 19 अक्टूबर को अपने संगठन के कार्यकर्ता के मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने कंकरखेड़ा थाने गईं थीं। जहां कंकरखेड़ा थाना प्रभारी ने उनके हाथ से तहरीर लेकर फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ और संगठन के लोगों के साथ गलत व्यवहार किया। उस समय संगठन का एक व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में संगठन ने उच्च अधिकारी से कंकरखेड़ा थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर निर्णय लिया गया कि आने वाले 9 दिसंबर को संगठन के सभी जिले के कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसएसपी ऑफिस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed