{"_id":"61b50dd492f8ed20eb38b709","slug":"kanchan-was-murdered-by-strangulation-cremated-in-the-presence-of-police-mawana-news-mrt568647064","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर की गई थी कंचन की हत्या, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोटकर की गई थी कंचन की हत्या, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी कंचन (22) का शव हंसापुर के नजदीक गंगा से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या गला घोट कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि अन्य आरोपी भी तो नहीं जुडे़ थे।
चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को युवती का शव हंसापुर के समीप घाट के पास गंगा से बरामद किया था। शव रेत से भरे बोरे से बंधा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव में लाया गया। पुलिस की मौजूदगी में बूढ़ी गंगा किनारे कर्ण घाट पर स्थित श्मशान में युवती के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने अन्य आरोपियों के भी शामिल होने का शक जाहिर किया है, जिनकी सीडीआर निकलवा कर जांच की जा रही है।
6 दिसंबर को कंचन घर से सामान लेने के लिए हस्तिनापुर आई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी परिजनों ने अपहरण का आरोप कस्बा निवासी रोहित पर लगाया था। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि कंचन के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी के लिए उस पर दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव रेत से भरे बोरे से बांधकर गंगा में डाल दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि युवती की हत्या गला घोट कर की गई है। हत्या तीन से पांच दिनों पहले हुई थी। बलात्कार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है।
पांच सदस्य टीम ने किया पोस्टमार्टम
परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पांच सदस्य टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
राजनीतिक लोगों ने दी परिवार को सांत्वना
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए मानव अधिकार मंडल कांग्रेस के चेयरमैन आसाराम, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा, राकेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, प्रमोद कात्यान, यश राज गुप्ता, गोपाल काली, गोपाल शर्मा, मंगल पांडे आदि समेत अन्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
श्मशान पर आरडी शर्मा ने पुलिसकर्मियों से को नसीहत देते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि दिनदहाडे़ युवती का अपहरण कर हत्या की जा रही है और पुलिस को कानो कान खबर नहीं है। पुलिस सक्रिय होती तो इस तरह की घटना हस्तिनापुर में नहीं होती। परिजनों द्वारा बताए गए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तार नहीं होने पर ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा।