{"_id":"6a834019d3c9037362070ee1","slug":"kamal-singh-left-home-without-informing-anyone-and-has-been-missing-for-two-days-police-are-searching-for-him-sardana-news-c-76-1-smrt1039-108550-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर से बिना बताए निकले कमल सिंह, दो दिन से लापता<bha>;<\/bha> तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर से बिना बताए निकले कमल सिंह, दो दिन से लापता<bha>;</bha> तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
आबिद का फाइल फोटो। परिजन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव पल्हेड़ा निवासी कमल सिंह 12 अगस्त की दोपहर घर से बिना बताए निकल गए और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुत्र हरीश कुमार ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई।
हरीश कुमार के अनुसार, उनके पिता कमल सिंह 12 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
तहरीर में बताया गया है कि कमल सिंह घर से निकलते समय सफेद रंग का कुर्ता-पाजामा पहने हुए थे और पैरों में चप्पल थी। उनका रंग सांवला बताया गया है। पुलिस ने हरीश कुमार की तहरीर के आधार पर कमल सिंह की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि थाना प्रभारी के आदेश पर उपनिरीक्षक शाश्वत पटेल को गुमशुदगी की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -