{"_id":"5d9cf1c88ebc3e93df424312","slug":"kallu-who-married-a-teenager-was-arrested-meerut-news-mrt447471745","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से बाल विवाह करने वाला कल्लू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से बाल विवाह करने वाला कल्लू गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। किशोरी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपियों से तीसरे दिन भी पूछताछ चलती रही। वहीं, किशोरी से बाल विवाह करने वाले कल्लू निवासी मलकपुर थाना बड़ौत बागपत को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्याकांड में कल्लू के अलावा किसी नजदीकी की भूमिका पर भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव निवासी किशोरी का करीब दो साल पहले बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के मलकपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कल्लू के साथ बाल विवाह कराया गया था। उस समय किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास थी। पुलिस का कहना है कि किशोरी सात दिन तक मलकपुर में रही थी। उसके बाद विरोध कर अपने घर लौट आई थी। बाल विवाह कराने वाले मोनू और कल्लू पर किशोरी की तरफ से भावनपुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। रविवार रात को लिसाड़ी गांव से किशोरी की हत्या कर परतापुर क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर फेंक दिया था। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा का कहना है कि कल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में नामजद मोनू के अलावा योगेश, विनय और शिवम की भूमिका अभी तक की जांच सामने नहीं आई है। हत्या कल्लू ने की है या फिर कोई अन्य नजदीकी है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि कल्लू पर भावनपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज है, उस मामले में भावनपुर पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।