{"_id":"0aa67e82842daef02e53ccdfc4e78e48","slug":"kalbe-sadiq-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पैदा कर रहा आईएस, इसे खत्म करें : कल्बे सादिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पैदा कर रहा आईएस, इसे खत्म करें : कल्बे सादिक
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदी सोसाइटी स्थित इमाम बारगाह पंजेतनी में हैदर अली ताजपुरी की वालिदा नियाज फातिमा के चेहल्लुम पर मजलिस का आयोजन किया गया। शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. सैयद कल्बे सादिक ने मजलिस को खिताब फरमाया।
विज्ञापन
कल्बे सादिक ने कहा कि बेगुनाहों की हत्या करना इस्लाम के खिलाफ है। इस्लाम तो एकता और भाईचारे का पैगाम देता है। आईएसआईएस जैसे संगठन दुनिया में आतंक का माहौल पैदा करके इंसानियत को रौंद रहे हैं। ऐसे संगठनों को खत्म किए जाने की जरूरत है। अल्लाह ने चांद-सूरज की रोशनी, हवा, दरिया, दरख्त आदि को इंसान की खुशहाली के लिए बनाया है। इंसान का बस नहीं चलता, नहीं तो वह इन्हें भी मजहब और जाति के नाम पर बांट दे।
विज्ञापन
कुरान की अहमियत बयान करते हुए कल्बे सादिक ने कहा कि कुरान हिदायत के लिए दुनिया में आया है। फिर हम क्यों इस हिदायत की रोशनी से महरूम हैं। मस्जिदें अल्लाह का घर हैं, इन्हें फिरकों में मत बांटो। मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन तालीम सबकी एक ही है। इसलिए एक-दूसरे के मजहब का सम्मान करना चाहिए। इससे दुनिया में अमन कायम होगा। मजलिस में शाह अब्बास सफवी, महताब अली जैदी, बाकर जैदी, अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी, फखरी जाफरी, मौलाना शराफत हुसैन काजमी, हाजी शमशाद अली जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन