फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kairana me pakistan

कैराना में पाकिस्तान जैसे हालात: संगीत सोम

Thu, 16 Jun 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
kairana me pakistan
संगीत सोम की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरधना से भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम भी अब कैराना विवाद में कूद गए हैं। संगीत सोम ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि कैराना में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। सपा सरकार के संरक्षण में एक वर्ग के हौसले इतने बुलंद है कि वहां से दूसरे वर्ग को पलायन करना पड़ा। क्योंकि लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए पलायन करना जरूरी समझा।
इस हालात में पूरी तरह भय का वातावरण है। ऐसे में जनता को संदेश देने के लिए वह 17 जून को सरधना से कैराना तक निर्भय पद यात्रा करेंगे। विधायक ने इस दौरान पलायन करने वालों की सूची भी जारी की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संगीत सोम ने कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा नेता अनुज राठी व अजीत चौधरी की मौजूदगी में बताया कि हमारी निर्भय यात्रा सरधना स्थित विधायक कैंप कार्यालय से 17 जून को सुबह 10 बजे शुरू होगी। जो शाम तक कैराना पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय के माहौल को दूर करना है। हम जनता को संदेश देना चाहते हैं कि वह हिंदुस्तान में ही रह रहे हैं। इसलिए पलायन करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सोम ने कहा कि हमारा संविधान सभी को समान अधिकार और संरक्षण देता है। आरोप लगाया कि सपा सरकार इसके विरुद्ध काम करते हुए सिर्फ एक वर्ग को संरक्षण दे रही है और उसके लिए ही काम कर रही है। यहां पर जो पाकिस्तान जैसा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं होने देंगे।
उन्होंने इस 40 किमी यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात कही।
यात्रा की स्वीकृति के जवाब में संगीत सोम ने कहा कि हमने प्रशासन को सूचित कर दिया है। अब प्रशासन अनुमति दे या न दे, लेकिन यात्रा जरूर निकाली जाएगी। कैराना में जिन लोगों का करोड़ों का व्यापार था, वह आतंक के चलते पलायन को मजबूर हुए और आज दस हजार की नौकरी करने को मजबूर हैं। इन लोगों ने अपने व्यापार से ज्यादा अपनी जान बचाने को तरजीह दी। संगीत सोम ने मीडिया के सामने ऐसे 10 लोगों की सूची टेलीफोन नंबरों के साथ जारी की, जो कैराना से एक वर्ग विशेष के दबाव में पलायन कर गए। दावा किया कि इन लोगों से टेलीफोन पर बात कर सच जाना जा सकता है।
‘कश्मीर से भी बदतर हालात’
विधायक सोम ने आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक वर्ग को सपा का संरक्षण प्राप्त है। जिस कारण संविधान और कानून ताक पर है। इस समय यहां कश्मीर से बदतर हालात हैं।
‘सरकारी जांच पर नहीं भरोसा’
संगीत सोम ने कैराना मामले में हो रही जांच पर कहा कि जिन लोगों ने पीड़ितों को न्याय नहीं दिया और उनके कारण वह पलायन को मजबूर हुए। आज उन्हीं से जांच करायी जा रही है। डीएम और एसएसपी वहां की क्या जांच करेंगे। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
‘भाजपा सांप्रदायिक नहीं’
कैराना मामले को लेकर भाजपा पर सांप्रदायिक होने के लग रहे आरोप पर उन्होंने कहा कि यदि कैराना से किसी मुस्लिम का पलायन हुआ है तो वह उनके भी साथ हैं। लेकिन वहां दूसरे वर्ग के साथ कभी कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। आरोप लगाया कि अराजकता का माहौल बनाने में सपा, बसपा और कांग्रेस का हाथ है। हम लोग तो प्रदेश में शांति और सौहार्द कायम रखना चाहते हैं। लेकिन यहां दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। कहा कि सरकारी जांच पर कोई भरोसा नहीं है। सरकार कैराना मामले में आंकड़ों का खेल कर रही है।
‘बिसाहड़ा पर सरकार का झूठ सामने’
बिसाहड़ा कांड पर संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन कहा था कि इकलाख परिवार गोहत्या का अपराधी है। लेकिन सरकार ने यहां भी एक वर्ग को संरक्षण दिया। अब जब जांच रिपोर्ट आयी है तो उसे लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है। पहले मुजफ्फरनगर दंगा कराने वालों को हेलीकॉप्टर से लखनऊ बुलाया। फिर बिसाहड़ा कांड के अपराधियों को हेलीकॉप्टर से बुलाया।

संगीत सोम द्वारा जारी सूची
नाम पलायनकर्ता                                         वर्तमान पता
अनुज कुमार मित्तल                           203,आईबीएम टॉवर, लक्ष्मी रोड डालनवाला, देहरादून
मनीष मित्तल                                   436, श्रीनाथपुरम, सेक्टर ए, कोटा राजस्थान
अभय मित्तल                                   एल-7, द्वितीय तल, सिटी इंडस्ट्रियल इस्टेट, हरिनगर, उधाना सूरत
सुभाष                                           बहलोलपुर, सहारनपुर
सोमपाल                                        रेशे वाला मोहल्ला, कैराना
ईश्वरचंद बिल्लू                                पानीपत
रामपाल                                          सहारनपुर
राधेश्यम                                         सहारनपुर
साधूराम                                         जमालपुर कला गांव, हरिद्वार
डॉ. आरके गर्ग                                  सनौली रोड, पानीपत

(नोट : सोमपाल ने फोन पर हुई बातचीत में जल्द ही कैराना से पलायन कर जाने की बात कही है)

ये है संगीत सोम की सूची का सच   
 विधायक संगीत सोम ने कैराना से पलायन करने वालों की जो सूची जारी की, उसकी अमर उजाला रिपोर्टर ने पड़ताल की। सूची में दर्ज कई लोगों को कॉल कर सच पूछा गया। जिसमें पलायन करने वाले बताए गए दस में से छह लोगों अनुज मित्तल, मनीष मित्तल, अभय मित्तल, सुभाष, सोमपाल और ईश्वर चंद से फोन पर बात हो पाई। इनमें पांच लोगों ने कैराना से पलायन करने की पुष्टि की। जबकि छठे व्यक्ति रेशे वाला मोहल्ला कैराना निवासी सोमपाल ने कहा कि वह भी पलायन की तैयारी में है। क्योंकि ऐसे माहौल में मैं भी अब यहां नहीं रह सकता हूं।  इन लोगों ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि कैराना का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। ऐसे में अपने बच्चों के भविष्य और अपनी जिंदगी के लिए वह कैराना छोड़ आए। इनमें कुछ ने व्यापार जमा लिया है तो कुछ नौकरी कर रहे हैं। कारण बताते हुए कहा कि वह लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के कारण ही कैराना से पलायन करके आए हैं। इन लोगों ने आरोप लगाया कि कैराना में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह पंगु बना रहा। जब उन्हें लगा कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं होगी तो कैराना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed