फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaavar yatra me koi

कांवड़ यात्रा में कोई नई व्यवस्था नहीं: त्रिपाठी

Sat, 23 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 23 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
kaavar yatra me koi
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
 नवागत जिलाधिकारी जगत राज त्रिपाठी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल कांवड़ यात्रा बड़ी चुनौती है। लेकिन इसे पूर्व की व्यवस्थाओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर ठीक 12 बजे कार्यवाहक डीएम और सीडीओ नवनीत सिंह चहल से कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में कानून और शांति व्यवस्था सुदृढ़ करना, मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना, विकास कार्यों में पारदर्शिता रखना, सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में बैठकर समस्याएं सुने, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। फरियादियों की समस्या और शिकायतों का भी गंभीरता और निष्पक्षता से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में जलभराव, सफाई और अतिक्रमण के मुद्दे पर कहा कि वह नगर आयुक्त रहे हैं, इसलिए समस्या और उसके निस्तारण में आने वाली दिक्कतों से वाकिफ हैं। इसके लिए नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए प्रशासनिक सहयोग से तेजी से इन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। डीएम के अनुसार मेरा प्रयास होगा कि हमारा शहर सुंदर और स्वच्छ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटा देरी से पहुंचे
मीडिया को जिलाधिकारी द्वारा सुबह 10 बजे ट्रेजरी में चार्ज लेने की सूचना दी गई थी। लेकिन वे सर्किट हाउस से सीधे निवर्तमान डीएम पंकज यादव से मिलने पहुंच गए। दोपहर 12 बजे पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने इस पर नाराजगी जतायी। उन्होंने सॉरी बोलते हुए कहा कि उन्हें जानकारी नहीं दी गयी थी आपको 10 बजे का समय दिया गया है। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा। वहीं, सर्किट हाउस में उनका जिले के सभी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed