फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaarvaai shuru, cheh nakli roadways base seal

कार्रवाई शुरू, छह नकली रोडवेज बसें सीज 

Sat, 19 May 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
kaarvaai shuru, cheh nakli roadways base seal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में दौड़ रहीं नकली रोडवेज बसों के खिलाफ आरटीओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार का प्रवर्तन टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर छह बसों को सीज कर दिया। वहीं चेकिंग की सूचना पाकर संचालकों ने बसों को संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

शहर में ऐसा कोई रूट नहीं हैं, जहां ये नकली रोडवेज बसें संचालित नहीं हो रहीं हो। रोडवेज के समानांतर संचालन के लिए डग्गामारों ने अपनी बसों का रंग भी रोडवेज बसों की तरह करा रखा है। यात्री भ्रमित होकर असली व नकली रोडवेज का अंतर नहीं कर पा रहे हैं। अमर उजाला पिछले कई दिन से इस मुद्दे को उठा रहा है। इसके बाद परिवहन विभाग अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही विभिन्न रूटों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एआरटीओ दिनेश कुमार और एआरटीओ दीपक कुमार शाह की टीमों ने दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर संचालित हो रहीं छह बसों को पकड़कर सीज कर दिया। चेकिंग टीमों के सड़क पर होने और बसों के सीज करने की सूचना फ्लैश होते ही डग्गामारों ने अपनी बाकी बसों का संचालन रोक दिया। घंटो इंतजार करने पर भी रूटों पर बसें नहीं मिलने के बाद टीमें लौट गईं। 
विज्ञापन


रोडवेज का कलर यूज नहीं कर सकते
आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने रोडवेज आरएम एसके बनर्जी को फोन कर रोडवेज बसों के कलर कोड से संबंधित शासनादेश की बाबत जानकारी ली। आरएम ने रोडवेज मुख्यालय से जानकारी करने के बाद अवगत कराने को कहा। आरटीओ ने बताया कि प्राइवेट बसें रोडवेज की बसों का कलर कोड इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। ऐसी नकली रोडवेज बसों के खिलाफ रंग मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से मिलकर मांगेंगे सहयोग
आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि वे एसएसपी से भी मिलकर सभी थाना प्रभारियों को डग्गामार वाहनों को पकड़ने के निर्देश देने की मांग करेंगे। थाना पुलिस के अवैध वाहनों को पकड़ने की सूचना देने पर एआरटीओ टीम पहुंचकर उन्हें सीज करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed