फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaagjo me traffic plan

कागजों में ही सिमटा ट्रैफिक प्लान, जाम से जूझ रहा शहर

Wed, 01 Feb 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Feb 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
kaagjo me traffic plan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बनाया गया प्लान कागजों में ही सिमटकर रह गया। आए दिन शहर जाम से जूझ रहा है, लेकिन न तो पुलिस मुख्य चौराहों और सड़कों से अतिक्रमण हटवा सकी है और न ही अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई की है। पहले पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते अपने कदम पीछे खींच लेती थी। लेकिन अब आचार संहिता लगते ही ट्रैफिक पुलिस चालान काटने और चेकिंग कर हूटर और झंडे उतारने में लगी है। एक माह पहले एसपी ट्रैफिक ने शहर में तीन स्थानों पर भीड़भाड़ को देखकर वन-वे व्यवस्था लागू की थी। उसके बाद पशु चलित वाहन भी प्रतिबंधित कर दिए गए थे। लेकिन पुलिस अफसरों के आदेश दो दिन में ही हवा हो गए। वहीं ट्रैफिक पुलिस में एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, एक इंस्पेक्टर, तीन टीएसआई, 9 एचसीपी और 90 कांस्टेबल हैं, बावजूद शहर में जाम से निजात नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


ये की गई थी व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी, घोड़ा गाड़ी के साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को प्रतिबंधित किया था। इसके अनुसार सुबह 9 बजे से 11 बजे, दोपहर एक बजे से 3 बजे और शाम पांच बजे से आठ बजे तक इन्हें शहर में बंद किया गया था।
विज्ञापन

यहां बंद किए थे पशु चलित वाहन
जीरोमाइल से बेगमपुल की तरफ।
तेजगढ़ी से हापुड़ अड्डे तक।
सीताराम पुलिया से सूरजकुंड और गांधी आश्रम तक।
बागपत अड्डा मेट्रो प्लाजा की तरफ से रेलवे रोड की तरफ।
कमिश्नरी आवास चौराहे से पुलिस लाइन की तरफ।
एल ब्लॉक से हापुड़ अड्डे की तरफ पशु चलित वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली भी बंद की गई थी।

यहां की गई थी वन-वे व्यवस्था
खैरनगर से सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस तक।
पीएल शर्मा रोड से कचहरी पुल तक।
शिव चौक छीपी टैंक से एनएएस कॉलेज तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed