फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Junk businessman shot and injured by miscreants who failed to rob seven lakh rupees

सात लाख रुपये लूटने में असफल रहे बदमाशों ने गुड़ व्यापारी को मारी गोली, घायल

Sat, 21 Nov 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Junk businessman shot and injured by miscreants who failed to rob seven lakh rupees
सात लाख रुपये लूटने में असफल रहे बदमाशों ने गुड़ व्यापारी को मारी गोली, घायल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के गुड़ व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध पर बदमाशों ने व्यापारी की पीठ में गोली मार दी। बदमाश खुद को घिरते देख मुख्य बाजार के रास्ते बाइक पर फरार हो गए। घायल को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी एसओजी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुकानों व मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। व्यापारी को गोली मारने की घटना से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
नगर की गुड़ मंडी निवासी सुनील गुप्ता (50) पुत्र महेशचंद गुप्ता गुड़ के व्यापारी हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे सुनील घर से बैग में सात लाख रुपये लेकर 100 मीटर दूर स्थित नवीन गुड़ मंडी स्थित दुकान पर जा रहे थे। तभी घात लगाए खडे़ बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा। छीनाझपटी में एक बदमाश गिर गया। दूसरे बदमाश ने व्यापारी की पीठ पर तमंचे से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके की ओर दौडे़। यह देख बदमाश बाइक लेकर मुख्य बाजार के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल सुनील को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी को गोली मारने की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया। वहीं, दोपहर में एसएसपी अजय साहनी थाने पहुंचे और सीओ सदर देहात, थानाध्यक्ष व एसओजी टीम को बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एसओजी, सर्विलांस तथा पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी, मेरठ
लखनऊ पहुंची घटना की जानकारी
पुलिस को जब यह मालूम हुआ कि घायल गुड़ व्यापारी एडीजी स्थापना लखनऊ संजय सिंघल का ममेरा भाई है तो पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस अधिकारी व एसओजी ने कई घंटे जांच की। आसपास दुकानों व मकानों पर लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए।
गुड़ व्यापारी ने दिखाई बहादुरी
बाइक सवार बदमाशों ने गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता से रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया तो उसने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। बहादुरी दिखाते हुए उनसे भिड़ गया तथा रुपयों से भरा बैग नहीं लुटने दिया। जिस कारण बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

व्यापारियों में रोष व्याप्त
बदमाशों द्वारा व्यापारी को गोली मारने के मामले में व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश, व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री गौरव गर्ग ने कहा कि खुलेआम व्यापारी को गोली मारने की घटना कोे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर पुलिस ने जल्द बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed