फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Junior engineers protest against privatisation

Meerut News: निजीकरण के विरोध में उतरे जूनियर इंजीनियर

Fri, 17 Jan 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Junior engineers protest against privatisation
मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा पूर्वांचल और दक्षिणांचल का निजीकरण करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर अब राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में यहां मेरठ में भी बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों व जूनियर इंजीनियरों ने काली पट्टी बांधकर ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। जूनियर इंजीनियरों ने कहा कि निजीकरण का प्रयोग उपभोक्ता विद्युत कर्मियों एवं विभाग के हित में नहीं है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल डिस्काॅम पीपीपी माॅडल पर निजीकरण करने के लिए ट्रांजेशन कंसलटेंट की नियुक्ति को निविदा प्रकाशित की गई। निविदा प्रकाशित होते ही प्रदेश भर के जूनियर इंजीनियर्स एवं प्रोन्नत अभियन्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार को मेरठ के सभी अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओ ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किया। शाम 5 से 6 बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इंजीनियर आरए कुशवाह, पीपी सिंह, गुरुदेव सिंह, एके सिंह, गोपीचंद, रविंद्र सिंह, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed