फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   june me pehli baar paara pahucha 41.8

जून में पहली बार पारा पहुंचा 41.8 डिग्री  

Sat, 23 Jun 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
june me pehli baar paara pahucha 41.8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वेस्ट यूपी में एक बार फिर गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 48 घंटों में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 से 28 जून के बीच बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

बीते पांच दिन से भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि चिलचिलाती धूप में लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को तो दिन के तापमान ने पिछले 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि 25 जून तक गर्मी इसी तरह जारी रहेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 व न्यूनतम 28 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। 25 जून तक मौसम ऐसे ही रहेगा। इसके बाद बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान  
* दिन में दुपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें। 
* फ्रीज के ठंडे पानी के प्रयोग से बचें।  
* बाजार के तले पदार्थों के सेवन से बचें।  
* बाहर से आने के बाद कोल्ड ड्रिक व ठंडा पानी न पीयें। 
* शाम को हल्का भोजन लें, सलाद का अधिक प्रयोग करें।
* रात में मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। 
* दिन में ज्यादा से ज्यादा नीबू पानी पीयें। 
* हरी सब्जी और मौसमी फलों का अधिक सेवन करें। 

पिछले 13 साल का रिकार्ड  
वर्ष     तापमान  

2006     39.1  
2007     40.8  
2008     40.1  
2009     37.1  
2010      38.4  
2011      38.7 
2012      39.5   
2013       40.1  
2014       40.8 
2015       37.8 
2016       38.7 
2017       37.9 
2008       41.8 

वर्जन=======  
25 जून तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। 26 से 28 जून के मध्य पूर्वी उप्र में प्री मानसून की बारिश के असार हैं। 29 जून को पूर्वी उप्र में बिहार के रास्ते मानसून आ सकता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पूर्वी उप्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास हरियाणा में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अभी भीषण गर्मी का दौर ऐसे ही बना रहेगा। तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed