फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News Junaid Kidnapped from Meerut Murdered in Ghaziabad Body Found in Suitcase and Buried by Police

Meerut Kidnapping Case: मेरठ से अगवा, गाजियाबाद में सूटकेस के अंदर मिली थी लाश; पुलिस ने कर दिया सुपुर्द-ए-खाक

Mon, 23 Dec 2024 05:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Dec 2024 05:55 PM IST
सार

Meerut Crime News : गाजियाबाद पुलिस ने गांव अबूपुर के चौकीदार तौसिफ की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 72 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया।

विज्ञापन
UP Crime News Junaid Kidnapped from Meerut Murdered in Ghaziabad Body Found in Suitcase and Buried by Police
मृत जुनेद की सूटकेस में मिली थी लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ स्थित लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी से करीब ढाई वर्ष पूर्व अगवा बालक जुनेद की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव सूटकेस में रखकर गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास फेंक दिया था। 17 दिसंबर को पुलिस को शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव को लावारिस में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रविवार को गाजियाबाद पुलिस लिसाड़ी गेट पहुंची। पुलिस के फोटो दिखाने पर परिजनों जुनेद की शिनाख्त की।

विज्ञापन

घर के बाहर से हो गया था गायब
तारापुरी निवासी रियाजुद्दीन मजदूरी करता है। जुलाई 2022 में उनका पुत्र आठ वर्षीय जुनेद घर के पास खेल रहा था। तभी उसे अगवा कर लिया गया। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों और पुलिस के काफी तलाश करने के बाद भी जुनेद का कोई सुराग नहीं मिला था। मंगलवार को गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में गंगनहर की पटरी के पास लाल रंग का सूटकेस मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुनेद के एक हाथ में बंधा था प्लास्टर
पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें बच्चे का शव था। उसके हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ था। बच्चे ने लाल रंग की जर्सी और काला लोअर पहना हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने गांव अबूपुर के चौकीदार तौसिफ की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 72 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया।

विज्ञापन

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस आई थी। फोटो के आधार पर बच्चे के परिजनों ने पहचान की है। गाजियाबाद पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed